शादी के बंधन में बंधेंगी मलाइका अरोड़ा, 12 साल छोटे अर्जुन बनेंगे दूल्हा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शादी के बंधन में बंधेंगी मलाइका अरोड़ा, 12 साल छोटे अर्जुन बनेंगे दूल्हा

Mumbai. बॉलीवुड की छैंया छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जल्द ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ शादी (Marriage) करने वाली है। दोनों कब शादी करने वाले है इसका खुलासा हो गया है। पिछले चार सालों से ये कपल साथ में है। अब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन से बांधना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते है। सूत्रों का कहना है कि शादी का आयोजन भव्य नहीं होगा। बल्कि कोर्ट रजिस्टर्ड शादी के बाद अपने कुछ खास दोस्तों को पार्टी देना चाहते हैं। इस दौरान परिवार के सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी इस जोड़े के बेहद करीब हैं इसलिए गेस्ट लिस्ट (guest list) में उनका भी नाम शामिल हो सकता है। 





दोनों ने प्यार को लेकर किया संघर्ष





अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका और अर्जुन को उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया (social media) पर जमकर ट्रोल (troll) किया गया था। लेकिन दुनिया की इस नफरत के सामने इन दोनों का प्यार कभी फीका नहीं पड़ा। बल्कि दोनो चट्टान की तरह एक दूसरे साथ खड़े दिखाई दिए। ऐसे में अब ये कपल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 





तलाकशुदा हैं मलाइका 





एक्ट्रर्स मलाइका की शादी अरबाज खान (Arbaaz Khan) से हुई थी और दोनों का एक बेटा भी हैं। शादी के 19 साल बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी। 





कम उम्र के लड़के को डेट करने से लोग करते है ट्रोल





कुछ दिन पहले मलाइका ने बताया कि खुद से कम उम्र के लड़के को डेट करने से लोग उन्हें तरह-तरह के कमेंट करते है। कुछ लोग उन्हें ‘डेस्पेरेट’, ‘मौकापरस्त’ तो कुछ ‘बुड्ढी’ कहते है। लोग ट्रोल भी करते है, इसके बावजूद भी वे अपना सिर ऊंचा रखती है। मलाइका कई बार अपने फैशन सेंस को लेकर भी ट्रोल हो चुकी है। हालांकि वो ये भी मानती हैं कि लोग उन्हें प्यार भी काफी देते हैं।   







Malaika Arora Arjun Kapoor अर्जुन कपूर Bollywood बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा Mumbai मुंबई शादी Marriage