मलाइका अरोड़ा ने रिंग फिंगर में पहनी डायमंड रिंग, फैंस बोले-अर्जुन कपूर से सगाई कर ली क्या? 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मलाइका अरोड़ा ने रिंग फिंगर में पहनी डायमंड रिंग, फैंस बोले-अर्जुन कपूर से सगाई कर ली क्या? 

MUMBAI. मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने और उनके लाइफ से जुड़े अपडेट के बारे में जानने के लिए बेताव रहते है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश है। वीडियो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि मलाइका और अर्जुन की इंगेजमेंट हो गई है। दरअसल वीडिया में मलाइका अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। 







View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)





मलाइका ने रिंग फिंगर में पहनी डायमंड रिंग 





मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- संडे। एक्ट्रेस ने जैसे ही ये वीडियो अपलोड़ किया वैसे ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों की  सगाई हो गई है। हालांकि इस मामले में दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। वीडिया के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है। फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे है। 





इस लुक में आ रही नजर





मलाइका रेड आउटफिट पहने, हैट से आधा चेहरा छुपाए नजर आ रही हैं। मलाइका इस साल जून में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ तुर्की छुटि्टयां मनाने गई थीं। उस समय की फोटो और वीडियो एक्ट्रेस अब पोस्ट कर रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रहीं है। 







View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)





शादी के 19 साल बाद दोनों का हुआ था तलाक





मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी और दोनों का एक बेटा भी हैं। शादी के 19 साल बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला किया था। दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में मूव-ऑन कर चुके हैं। दोनों का एक बेटा भी है। मलाइका और अरबाज भले ही अलग हो गए हो। लेकिन जब बात उनके बेटे पर आती है तो दोनों हमेशा साथ में होते है। कई बार दोनों अपने बेटे के साथ में दिख चुके है।







View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)





10 साल छोटे लड़के को कर रही हैं मलाइका डेट





इसके बाद मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी। पहले दोनों चुपचाप डेट कर रहे थे, लेकिन 2019 में मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन (Birthday) पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अब खबरें है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगा। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि खुद से कम उम्र के लड़के को डेट करने से लोग उन्हें तरह-तरह के कमेंट करते है। कुछ लोग उन्हें ‘डेस्पेरेट’,‘मौकापरस्त’ तो कुछ ‘बुड्ढी’कहते है। लोग ट्रोल भी करते है, इसके बावजूद भी वे अपना सिर ऊंचा रखती है।  







View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)



Arjun Kapoor अर्जुन कपूर Malaika Arora-Arjun Kapoor Engagement Malaika Arora मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की सगाई मलाइका अरोड़ा