अर्जुन के साथ रिश्ते की मलाइका को चुकानी पड़ती है कीमत, लोग करते हैं ये कमेंट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अर्जुन के साथ रिश्ते की मलाइका को चुकानी पड़ती है कीमत, लोग करते हैं ये कमेंट

Mumbai. बॉलीवुड एक्ट्रर्स मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। 2019 में मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन (Birthday) पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। ये लव बर्ड्स अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर छाए रहते है। हाल ही में मलाइका ने बताया कि इंडिया में महिलाओं की रिलेशनशिप के लिए एक गलत नजरिया है। अपने से कम उम्र के लड़के को डेट करने पर लोग लड़की को खराब मानतें हैं। ऐसा होने पर लोगों को लड़की को देखने का पूरा नजरिया ही बदल जाता है। 





क्यों ट्रोल होती है मलाइका?





मलाइका ने बताया कि खुद से कम उम्र के लड़के को डेट करने से लोग उन्हें तरह-तरह के कमेंट करते है। कुछ लोग उन्हें ‘डेस्पेरेट’, ‘मौकापरस्त’ तो कुछ ‘बुड्ढी’ कहते है। लोग ट्रोल भी करते है, इसके बावजूद भी वे अपना सिर ऊंचा रखती है। मलाइका कई बार अपने फैशन सेंस को लेकर भी ट्रोल हो चुकी है। हालांकि वो ये भी मानती हैं कि लोग उन्हें प्यार भी काफी देते हैं। 



 



 





तलाकशुदा हैं मलाइका 





एक्ट्रर्स मलाइका की शादी अरबाज खान (Arbaaz Khan) से हुई थी और दोनों का एक बेटा भी हैं। शादी के 19 साल बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी। 





कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट





कुछ दिन पहले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर मलाइका का कार एक्सीडेंट (Accident) हो गया था। मलाइका पुणे से एक फैशन इवेंट से अपने घर वापस लौट रही थीं। इसी बीच रास्ते में मलाइका के ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और वे हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में उनके चेहरे में चोट आई थी।



Malaika Arora Arjun Kapoor अर्जुन कपूर Bollywood बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा Accident एक्सीडेंट Arbaaz Khan अरबाज खान Mumbai मुंबई