MUMBAI: ऑफ व्हाइट कलर की नेट साड़ी में नजर आई Malaika Arora, फैंस बोले- गजब आप तो 21 की लग रही हैं

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: ऑफ व्हाइट कलर की नेट साड़ी में नजर आई Malaika Arora, फैंस बोले- गजब आप तो 21 की लग रही हैं

Mumbai. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। वो अलग-अलग तरह के आउटफिट पहनकर जलवा बिखेरती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की है। फोटो में मलाइका गॉर्जियस लग रही है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 





फोटो देख नजरें नहीं जुदा कर पा रहे फैंस





मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की है। फोटो में मलाइका ऑफ व्हाइट कलर की नेट साड़ी (Malaika Arora saree Look)में नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने राउंड बिग राइज ईयर रिंग्स और हैंड क्लच को कैरी किया है। इसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही है। बताया जा रहा है कि वो इस आउटफिट में मुंबई के किसी इवेंट में शामिल होने के लिए गई थी। मलाइका को साड़ी में देख फैंस उनसे नजरे नहीं हटा पा रहे है। 







View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)





फोटो देख फैंस के रिएक्शन 





मलाइका को साड़ी में देख कुछ फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। जबकि कुछ यूजर्स हमेशा की तरह भले बुरे कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- HOT। दूसरे यूजर ने लिखा- चेहरे का रंग बॉडी से मैच नहीं कर रहा। तीसरे ने लिखा- उस लुक में मेम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब मलाइका, आप तो 21 की लग रही हैं। कुछ यूजर्स तो उनकी फोटो पर दिल के इमोजी भी भेज रहे है। 





कम उम्र के लड़के को डेट करने पर हुई ट्रोल





कुछ समय पहले मलाइका ने बताया था कि खुद से कम उम्र के लड़के को डेट करने से लोग उन्हें तरह-तरह के कमेंट करते है। कुछ लोग उन्हें ‘डेस्पेरेट’, ‘मौकापरस्त’ तो कुछ ‘बुड्ढी’ कहते है। लोग ट्रोल भी करते है, इसके बावजूद भी वे अपना सिर ऊंचा रखती है।  







 



अर्जुन कपूर Bollywood बॉलीवुड Mumbai मुंबई malaika aroa Malaika Arora saree Malaika Arora saree Look मलाइका मलाइका नेट साड़ी सारी आउटफिट