फैंस का इंतजार खत्म: मनी हाइस्ट का मोस्ट अवेटेड सीजन हुआ रिलीज, दो पार्ट्स में आएगा सीजन 5

author-image
एडिट
New Update
फैंस का इंतजार खत्म: मनी हाइस्ट का मोस्ट अवेटेड सीजन हुआ रिलीज, दो पार्ट्स में आएगा सीजन 5

स्पेनिश वेव सीरीज मनी हाइस्ट(Money Heist) दुनियाभर में फेमस है। भारत में भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज (3 अगस्त) को मनी हाइस्ट का सीजन 5 रीलीज हो चुका है। साथ ही इस वेब सीरीज का यह सीजन आखिरी (Final) सीजन होगा।

Netflix पर होगा स्ट्रीम

मनी हाइट्स सीजन 5 दो पार्टस (Volume1, Volume2) में बांटा गया है। यह सीजन 10 एपिसोड का है। इसके पहले भाग में 5 एपिसोड दिखाए जाएंगे। वॉल्यूम 1 आज दोपहर 12 बजे रिलीज हो चुका है और वॉल्यूम 2 के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 3 दिसम्बर को वॉल्यूम 2 रिलीज होने की खबर सामने आ रही है। इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

सबसे खतरनाक दुश्मन से होंगे रूबरू

ऐसे में दर्शक यह देखने को उत्साहित हैं कि इस बार प्रोफेसर की टीम क्या-क्या करती है और प्रोफेसर और एलिसिया की लड़ाई का क्या अंत होता है। फाइनल सीजन में दिखाया गया है कि प्रोफेसर की गैंग पिछले 100 घंटों से बैंक ऑफ स्पेन में बंद है। वह किसी तरह लिस्बन को बचाने में कामयाब रहे। प्रोफेसर (Alvaro Morte) को सेरा (Najwa Nimri) ने कब्जे में ले लिया है और पहली बार उनके पास कोई बाहर निकलने का प्लान नहीं है। जब यह लगता है कि अब सबकुछ ठीक है, उसी वक्त एक दुश्मन वहां आता है, जो उनके अब तक के सभी दुश्मनों में सबसे स्ट्रोंग है। अब तक की सबसे बड़ी डकैती का अंत पास है, जो अब एक डकैती नहीं बल्कि वॉर के रूप में बदलने वाली है।

सबसे खतरनाक दुश्मन गैंग पिछले 100 घंटों से बैंक ऑफ स्पेन में बंद है Stream Now Netflix पर होगा स्ट्रीम volume1 and 2 Najwa Nimri Alvaro Morte Money heist season5