सुर्खियों में: शाहरुख बेटे के साथ ड्रग्स केस में फंसी मुनमुन का MP से गहरा नाता, जानें

author-image
एडिट
New Update
सुर्खियों में: शाहरुख बेटे के साथ ड्रग्स केस में फंसी मुनमुन का MP से गहरा नाता, जानें

ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन (Aryan Khan) के साथ क्रूज (Cruise) से अरेस्ट हुई मॉडल मुनमुन धमीचा (Munmun Dhamecha) को भी 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी में भेज दिया गया है। मुनमुन का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। वे सागर (Sagar) की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग सागर तो हायर एजुकेशन भोपाल में हुआ। सागर में अब उनके परिवार का कोई नहीं रहता। 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रह रही थीं। भाई प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर हैं। मुनमुन की मां का निधन हो चुका है। पिता कई साल पहले ही गुजर गए थे।

कई बड़े लोगों के संपर्क में 

मुनमुन पर आरोप है कि उनके पास से नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (NCB) को 5 ग्राम चरस बरामद हुई है। मुनमुन एक मॉडल हैं और अक्सर पार्टियों में दिखती हैं। कई जगह वे गुरु रंधावा और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ देखी गईं।

ऐड में भी किया काम

मुनमुन के करीबियों के मुताबिक, करीब 6 साल पहले वह भाई प्रिंस के साथ दिल्ली चली गई थीं। मुनमुन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ विज्ञापनों (Advertisement) के लिए भी काम किया। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को देख ऐसा लगता है कि उन्हें पार्टीज का बहुत शौक है। धमीचा ने सोशल मीडिया पर कूल अंदाज में पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। मुनमुन के बारे में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में उनके कई अच्छे फ्रेंड्स हैं।

सोशल मीडिया में 11 हजार फॉलोअर्स

मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की भी फोटोज भी शेयर की हैं। मुनमुन के Instagram में करीब 11 हजार फॉलोअर्स है और उन्‍होंने इसमें अपनी मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं। NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। NCB से जुड़े एक अधिकारी विश्व विजय सिंह ने बताया कि मुनमुन के पास से 5 ग्राम कोकीन मिली है।

Madhya Pradesh सागर से नाता मॉडल मुनमुन धमीचा शाहरुख खान का बेटा trapped deep connection Shahrukh son Aryan Khan मुंबई ड्रग्स केस Mumbai Drugs Case The Sootr munmun dhamecha Cruise आर्यन खान