MUMBAI: न्यूड फोटोशूट के मामले में मुंबई पुलिस पहुंची एक्टर के घर, 22 अगस्त तक पहुंचना होगा पेशी पर

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: न्यूड फोटोशूट के मामले में मुंबई पुलिस पहुंची एक्टर के घर, 22 अगस्त तक पहुंचना होगा पेशी पर

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कई दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे हुए हैं। कई लोगों ने एक्टर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। इनमें से ही एक एनजीओ के शख्स ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR तक दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि एक्टर की इन फोटोज को देखकर महिलाओं के मन में शर्म पैदा होगी। उसकी मांग ये भी थी कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से ये फोटोज हटाई जाएं। इस मामले में रणवीर सिंह के घर मुंबई पुलिस पहुंची। 



22 अगस्त को रणवीर को देनी होगी पेशी



मुंबई पुलिस, रणवीर सिंह के घर उन्हें नोटिस देने के लिए गई थी, लेकिन एक्टर मुंबई में हैं ही नहीं। घर पर न मिलने के चलते पुलिस खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। जारी नोटिस16 अगस्त तक रणवीर तक पहुंचना है। नोटिस में लिखा है कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज किया गया है।  



इन एक्टर्स ने किया था रणवीर का सपोर्ट



रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। विवाद बढ़ने पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर्स ने रणवीर का सपोर्ट किया था। इसमें आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, राम गोपाल वर्मा, पूनम पांडे के नाम शामिल हैं। 



मैगजीन के लिए था फोटोशूट



रणवीर ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था। यह एक न्यूड फोटोशूट था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। कुछ फोटोज में वे कारपेट पर लेटे हुए हैं। तो एक फोटो में वे पैर मोड़कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में उन्होंने इनरवियर पहनी हुई है। रणवीर की ये तस्वीरें देखने के बाद लोग दंग रह गए। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहा था। लोगों ने उनकी उर्फी जावेद और मोगली से तुलना भी की थी। लोगों ने ये तक कहा कि दीपिका ने उन्हें कपड़े नहीं दिए। 




View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)




रणवीर का वर्कफ्रंट



रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वे फिल्म जयेशभाई जोरदार में देखे थे। फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन कुछ खास रिस्पॉन्स इसे नहीं मिला। बाद में इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। इसके अलावा रणवीर जल्दी ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस और करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। दोनों ही फिल्म 2023 में रिलीज होंगी। 


FIR Ranveer Singh मुंबई पुलिस Mumbai Police बॉलीवुड समन Bollywood रणवीर न्यूड फोटोशूट रणवीर सिंह Summon एफआईआर Ranveer Nude Photoshoot