विवाद: कंगना ने सिख समुदाय पर किया आपत्तिजनक कमेंट, मुंबई में एक्ट्रेस के खिलाफ FIR

author-image
एडिट
New Update
विवाद: कंगना ने सिख समुदाय पर किया आपत्तिजनक कमेंट, मुंबई में एक्ट्रेस के खिलाफ FIR

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब कंगना के खिलाफ अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर श्री गुरु सिंह सभा मुंबई ने भोईवाडा पुलिस स्टेशन दादर में एक शिकायत दर्ज कराई है।

सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहा था

कंगना ने एक पोस्ट में लिखा था कि- हो सकता है कि आज खालिस्तानी आतंकवादियों के कारण सरकार के हाथ बंध गए लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि एक औरत केवल एक महिला प्रधानमंत्री ने इन को अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। चाहे उसने इस देश के लिए कितनी भी पीड़ा क्यों न सही हो, उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया था, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए थे। इतना नहीं उनकी मौत के दशकों बाद भी आज भी उसके नाम से कांपते हैं। इनको वैसा ही गुरु चाहिए।

कृषि कानून वापसी पर निराश कंगना

दरअसल कंगना रनौट तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार के फैसले से नाराज हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि यह बेहद शर्मनाक और अनुचित है। अगर संसद में चुनी हुई सरकार की जगह सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया... तो यह भी एक जिहादी राष्ट्र है। 

- द सूत्र ऐप डाउनलोड करें : https://bit.ly/thesootrapp

- द-सूत्र को यहां फॉलो करें:

Facebook Twitter Instagram Youtube

Kangana Ranaut Mumbai kanagan FIR kanagan on sikh Sikh community