मुनमुन दत्ता ने Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को किया बाय, इस शो का मिला ऑफर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुनमुन दत्ता ने Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को किया बाय, इस शो का मिला ऑफर

Mumbai. कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फैंस का फेवरेट शो है। ये शो पिछले 14 सालों से दर्शकों को भरपूर एंटरटेंनमेंट (entertainment) दे रहा है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शैलेष लोढ़ा (Shailesh Lodha) शो को अलविदा कह रहे है। लेकिन अब शो को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबरे है कि शो की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)भी इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। 



इस रोल में आती है नजर



सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता बबीता (Babita) जी के किरदार में नजर आती हैं। इस किरदार में उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली है। ये खबर सुनकर फैंस बेहद निराश हैं। 



 नए शो का मिला ऑफर



सूत्रों के मुताबिक मुनमुन को बिग बॉस ओटीटी (Big Boss OTT) के सेकेंड सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। अगर बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के लिए मुनमुन तैयार हो जाती है तो वे  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अलविदा कह सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी मुनमुन ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया हैं। 



बिग बॉस 15 में दिखी थीं मुनमुन 



मुनमुन,  बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी है। उन्होंने शो में 2 दिन के लिए चैलेंजर (Challenger) बनकर एंट्री ली थी। इसके अलावा उनके साथ सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी ने भी एंट्री ली थी। 



तारक ने छोड़ा शो



कुछ समय पहले खबरे सामने आई थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जेठालाल’ (Jethalal) के अजीज दोस्त तारक मेहता यानी शैलेष लोढ़ा अब शो में नजर नहीं आएंगे। इसके साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि सैलेश जल्दी ही किसी नए शो में दिखाई देंगे।  इसी कारण से उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने का मन बना लिया है। 



दिशा वकानी करेंगी कमबैक



सूत्रों के मुताबिक शो में जेठालाल की वाइफ बनीं दिशा वकानी (Disha Vakani) शो में कमबैक कर सकतीं हैं। ये खबर सुनकर फैंस (fans) खुश हो गए है। हालांकि शो में आने के लिए उन्होंने तीन शर्तें रखी है। 


बिग बॉस ओटीटी Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Big Boss OTT shailesh lodha मुनमुन दत्ता Mumbai बबीता शैलेष लोढ़ा Munmun Dutta Babita तारक मेहता का उल्टा चश्मा