MUMBAI: निशा जिसकी जिंदगी की फिर नहीं हुई सुबह

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: निशा जिसकी जिंदगी की फिर नहीं हुई सुबह

Mumbai. हम लोग अक्सर सोचते है कि जो बड़े-बड़े स्टार्स होते हैं उनकी लाइफ बहुत अच्छी होती है। वह अपनी जिंदगी में हर चीज करते हैं। उनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।  स्टार्स की लाइफ बाहर से जितनी ग्लैमरस और शानदार दिखती है, असल में वैसा होता नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रर्स ऐसे होते हैं, जो इस दुनिया में कदम रखते हैं और उन्हें एक अलग पहचान मिल जाती है, कुछ ऐसे होते हैं जो बुरी तरह से फ्लॉप हो जाते हैं। वहीं कुछ जब इसमें कदम रखते हैं तो हिट होते हैं लेकिन वक्त के साथ फ्लॉप स्टार बन जाते है। इस लाइन में किसी की कोई गारंटी नहीं है कि वो कितने समय तक कमाल कर सकेगा या कर सकेगी। आज हम बात करेंगे साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस जो 1995 में अचानक गायब हो गई थीं। इस एक्ट्रेस का नाम है निशा नूर (Nisha Noor)। 80 के दशक में वाकई इस निशा का अलग का नूर। 23 जुलाई 2007 में निशा का निधन हो गया था। एक समय था जब वो बहुत पॉपुलर थी, उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी लाइफ में उनका इतना बुरा वक्त भी आएगा। निशा की मौत भी काफी दर्दनाक हुई थी।





यहां हुआ था निशा का जन्म





निशा  का जन्म 18 सितंबर 1962 में तमिलनाडु ( Tamil Nadu) के नागापट्टिनम ( Nagapattinam) के पास नागूर में हुआ था। निशा जब बहुत छोटी थी, तब उसके गांव में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग आए थे। उस वक्त निशा की मां उसे लेकर हमेशा के लिए चली गई थी और फिर वापस कभी नहीं आई। उसके पिता जब्बार नूर ने उन्हें बहुत ढूंढा लेकिन वो कभी भी नहीं मिले। निशा और उसकी मां के घर छोड़कर जाने के बाद जब्बार ने दूसरी शादी कर ली थी। उनके साथ उनका एक बेटा है, उसका नाम सहूर है। आखिरी बार निशा के पिता जब्बार ने उसे दरगाह के बाहर देखा। 





यहां से किया था करियर शुरू





निशा की मां फिल्म इंडस्ट्री के  कुछ लोग के साथ उसे लेकर चली गई थी। इस वजह से निशा को भी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्होंने सबसे पहले  1980 में  आई मंगला नायागी से तमिल फिल्मों में काम किया था। इसी साल वो मुयालक्कू मून काल और इलामई कोलम फिल्म में भी नजर आई। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्म मिलने लगी। इसमें टिक! टिक! टिक!, कल्याणा अगातिगल, अय्यर द ग्रेट समेत की अन्य फिल्में शामिल है। उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में  फिल्में चलना बंद हो गई। इस वजह से उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई और उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई। इसके बाद निशा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और वो हमेशा के लिए गायब हो गई। उसके बाद कभी भी किसी को भी  पता वहीं चल सका कि निशा कहां है। 





शरीर पर पड़ गए थे कीड़े 





2007 में एक्ट्रेस को एक दरगाह के बाहर बेहद बुरी हालत में सड़कों पर मिली थी। बताया जाता है कि उनके शरीर  कीड़े और चींटियां से भरा था। शरीर कंकाल हो चुका था। वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। उस समय खबरें थी कि निशा को AIDS हो गया था। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें पहचानना मुश्किल था।  





परिवार ने किया था जनाजा करने से इंकार





निशा के निधन की खबर उनके परिजनों को दी गई। लेकिन उनके परिवार वालों ने उनका डेड बॉडी लेने से मना कर दिया था। परिवार ने जब उनकी डेड बॉडी लेने से मना कर दिया तो NGO के लोगों ने उनका जनाजा किया।



Bollywood Tamil Nadu तमिलनाडु Mumbai एक्ट्रेस Actress Nisha Noor Nagapattinam Jabbar Noor Kalyana Agatigal निशा नूर नागापट्टिनम जब्बार नूर कल्याणा अगातिगल