अब ये टीवी की बहू नजर आएंगी Khatron Ke Khiladi में, खुद किया कंफर्म

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अब ये टीवी की बहू नजर आएंगी Khatron Ke Khiladi में, खुद किया कंफर्म

Mumbai. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से मशहूर हुई नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस बात को कंफर्म खुद शिवांगी ने एक इंटरव्यू में किया है। शिवांगी के शो में हिस्सा लेने से उनके फैंस बेहद खुश हैं। 





शिवांगी ने तोड़ी चुप्पी





कुछ दिनों से शिवांगी का नाम चर्चा में बना हुआ था कि वे रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' (Khatron Ke Khiladi 12) में नजर आएंगी। लेकिन इस बात का कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं था। हाल ही में कुछ शिवांगी ने इस बात का खुलासा कर दिया है। 





शिवांगी









यहां किया कंफर्म





हाल ही में एक इंटरव्यू में शिवांगी ने बताया कि खतरों के खिलाड़ी उनका पहला रिएलिटी शो होगा। इस शो के करने के लिए वे बेहद एक्साइटेड हैं। आगे उन्होंने बताया कि ये खतरों के खिलाड़ी से उनके अंदर का डर  दूर कर पाएंगी और अपने टेलेंट को इस प्लेटफॉर्म पर दिखा पाऊंगी। 





रोहित से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं शिवांगी





शिवांगी ने बताया कि वे  रोहित शेट्टी  से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि वे रोहित सर कि गाइडलाइंस के अंडर बहुत कुछ सीछ पाएंगी।  





कुछ दिन पहले ये किया था पोस्ट





कुछ दिन पहले  शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने व्हाइट साड़ी पहनी थी। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- 'मेरे पूरे दिल से...जल्द ही कुछ आने वाला है। इस पोस्ट के बाद  हलचल मच गई थी। फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि शिवांगी जल्द ही कुछ बड़ा करने वाली है। हालांकि फैंस अब उनको शो में देखने के लिए बहुत बेताव है। 







View this post on Instagram

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)









'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस एक्टर के साथ आई थीं नजर





शिवांगी, ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान यानी कार्तिक के साथ नजर आई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी और केमिस्ट्री को  फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद  शिवांगी 'बालिका वधू सीजन 2' में नजर आईं, लेकिन ये शो जल्द ही  ऑफ एयर हो गया। 





मोहसिन खान









शो का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट





रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) सीजन-12 को पहला कंफर्म कंटेस्टेंट मिल गया है। ये कंफर्म कंटेस्टेंट, बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) हैं। काफी समय से चल रही अफवाहों के बाद रुबीना ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वे इस शो में नजर आएंगी। अब फैंस इस शो के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 





रुबीना दिलैक









इस महीने शुरू होगी शूटिंग 





सूत्रों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग मई में  शुरू हो जाएगी। शो के 12वें सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में की जाएगी। 





इन सितारों के नाम चर्चा में 





सूत्रों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी-12 में अब प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes), तुषार कालिया (Tushar Kalia), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia), पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और उमर रियाज (Umar Riaz) के नाम फाइनल किए गए हैं। इनके साथ उर्वशी ढोलकिया और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट का भी नाम भी फाइनल किया जा रहा है। 



Rohit Shetty, Khatron Ke Khiladi, Rubina Dillaik,  Prateek Sahajpal, Bollywood,रोहित शेट्टी, खतरों के खिलाड़ी, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, बॉलीवुड, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes),



एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) रुबीना दिलैक शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) Prateek Sahajpal प्रतीक सहजपाल Rubina Dillaik बॉलीवुड खतरों के खिलाडी रोहित शेट्टी Khatron Ke Khiladi Bollywood Rohit Shetty