ओम पुरी ने फिल्मों में आने के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, 6 साल की उम्र में सड़क किनारे धोया करते थे बर्तन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ओम पुरी ने फिल्मों में आने के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, 6 साल की उम्र में सड़क किनारे धोया करते थे बर्तन

MUMBAI. दिवंगत एक्टर ओम पुरी की आज 18 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी है। ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अंबाला में हुआ था। आज भले ही ओम पुरी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके किरदार लोगों के दिल में जिंदा हैं। ओम ने टीवी से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। ओम को जो भी किरदार दिया जाता था, वह हर किरदार में फिट बैठते थे। ओम को 1990 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।  ब्रेन हेमरेज के चलते ओम पुरी ने 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। 



एक्टिंग के लिए छोड़ी थी जॉब 



बहुत कम लोग जानता होंगे कि ओम पुरी जब 6 साल के थे तो वह सड़क किनारे बर्तन धोया करते थे। उस वक्त उनके पिता को सीमेंट चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। पिता के जेल में जाने के बाद ओम पुरी को घर चलाने के लिए एक चाय वाले के यहां बर्तन साफ करने पड़े। ओम पुरी फिल्मों में आने से पहले सरकारी विभाग में क्लर्क थे। उनको बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था। ओमपुरी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए कॉलेज के असिस्टेंट लाइब्रेरियन की नौकरी को छोड़ दिया था।



मुबंई गए तो जन्म तिथि बदल ली



बताया जाता है कि ओम पुरी के पास उनके जन्म का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। उनकी फैमिली को ओम पुरी के जन्म का साल तो याद था लेकिन किस दिन वे जन्में ये याद नहीं था। हालांकि उनका मां को इतना पता था कि जिस दिन एक्टर का जन्म हुआ है, उस दिन दशहरा था। एक दिन स्कूल में डेट ऑफ बर्थ लिखनी थी। एक्टर के चाचा ने स्कूल में उनकी डेट ऑफ  9 मार्च 1950 लखवा दी। बाद में जब एक्टर मुंबई आए तो उन्होंने अपनी डेट ऑफ बर्थ  18 अक्टूबर रख ली। उस साल दशहरा 18 अक्टूबर का था और उन्हें उनकी मां की बात याद थी इसलिए उन्होंने 18 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया। 



publive-image





इस फिल्म से की करियर की शुरूआत



ओम पुरी  ने मराठी सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।  उन्होंने 1980 में फिल्म आक्रोश से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इसके बाद एक्टर ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी। इसमें आरोहण,अर्द्ध सत्य,  

देहली 6,इस प्यार को क्या नाम दूं,शूट ऑन साइट,ढोल त्रिपाठी,चार्ली विल्सन्स वार,देल्ही हाइट्स,चाची 420, फूल एन फाइनल,मिर्च मसाला,बाबुल,चुप चुप के,डॉन,शरारत,मर्डर,जाने भी दो यारों समेत कई अन्य फिल्में शामिल है। 



ब्रेन हेमरेज के चलते हुआ था निधन



ओम ने दो शादियां की थीं। एक्टर की पहली शादी 1990 में  सीमा कपूर से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही ओम पुरी की लाइफ में जर्नलिस्ट नंदिता पुरी की एंट्री हो गई थी। कोलकाता में एक इंटरव्यू के दौरान नंदिता से ओम पुरी की मुलाकात हुई। शादीशुदा होने के बाद भी ओम,नंदिता के साथ रिलेशन में थे। इस वजह से उनकी पहली पत्नी सीमा घर छोड़कर चली गई थीं। सीमा का मिसकैरेज भी हुआ था। इसके कुछ महीनों बाद ओम पुरी ने उन्हें डिवोर्स दे दिया था।  1993 में ओम ने नंदिता पुरी से शादी की थी। हालांकि ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और 2013 में दोनों अलग हो गए। नंदिता ने ओम पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए थे। 


Bollywood News बॉलीवुड न्यूज happy birthday Om Puri Om Puri birth anniversary Om Puri Films हैप्पी बर्थडे ओम पुरी ओम पुरी बर्थ एनिवर्सरी ओम पुरी न्यूज