MUMBAI: पंचायत 2 सीरीज के अशोक पाठक हुए वायरल, विनोद के रोल से थे दुखी, ऐसी रही इस एक्टर की कहानी..

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: पंचायत 2 सीरीज के अशोक पाठक हुए वायरल, विनोद के रोल से थे दुखी, ऐसी रही इस एक्टर की कहानी..

MUMBAI. TVF (The Viral Fever) की वेबसीरीज पंचायत बेशक ही एक बेहतरीन सीरीज रही है। इस सीरीज के दोनों ही पार्ट्स दर्शकों को काफी पसंद आए। भले ही पंचायत के प्रधान पति (Raghuvir Dubey as Brij Bhushan Dubey) का सचिव जी (Jitendra Kumar as Abhishek Tripathi) को लौकी देना हो या बन राकस (Durgesh Kumar as Bhushan) का विनोद उर्फ बिनोद (Ashok Pathak) से देख रहे हो बिनोद... कहना हो। देख रहे हो बिनोद से याद आया इन दिनों बिनोद काफी चर्चा में हैं। बिनोद के मीम्स ने मानो सोशल मीडिया पर सैलाब ला दिया है। जिस भी प्लेटफॉर्म पर कदम रखो बस बिनोद के ही चर्चे रहते हैं। तो चलिए इस बिनोद के बारे में थोड़ा जान लेते हैं, आखिर ये बिनोद है कौन ?





साइकिल पर रुई बेंचकर की परिवार की मदद





विनोद का असली नाम अशोक पाठक है। जब अशोक 10वीं कक्षा में थे तब उनका परिवार बिहार छोड़कर हरियाणा चला आया। परिवार की फायनेंशियल कंडीशंस ठीक नहीं होने के कारण अशोक ने साइकिल पर रुई (Cotton) बेचना शुरु कर दिया। जब तक वे 12वीं में आए उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होने लगी। इसके बाद उन्होंने थिएटर कॉलेज में एडमिशन ले लिया और तभी से वे एक्टिंग में हैं।





पंचायत में अपने रोल से खुश नहीं थे अशोक





अशोक पिछले 11 साल से एक्टिंग कर रहे हैं। अशोक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बिट्टू बॉस से की थी। अशोक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ज्यादातर रोल स्ट्रीट वेंडर, सिक्योरिटी गार्ड या ड्राइवर जैसे ही मिलते थे। इसलिए जब 'पंचायत 2' में विनोद के रोल के लिए उन्हें ऑफर दिया गया तो वे काफी दु्खी थे। क्योंकि ये रोल भी उन्हें कुछ खास नहीं लगा था। पर किसे पता था उनका विनोद का ये किरदार इतना पॉपुलर हो जाएगा। लोग आए दिन विनोद के मीम्स शेयर कर रहे हैं। 





बिनोद का टॉयलेट तोड़ोगे तो वो तुम्हारा दिल तोड़ेगा..





विनोद (Ashok Pathak) और रिंकी (Sanvika) की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। दोनों की इस तस्वीर पर फैंस ने सीरीज के सचिव जी (Abhishek Tripathi) को भी जोड़ते हुए मीम बना दिया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस मीम में लिखा है कि तुम बिनोद का टॉयलेट तोड़ोगे तो बिनोद तुम्हारा दिल तोड़गा। दरअसल सानविका इस सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी के ऑपोजिट दिखाई गई हैं। एक सीन ये भी है कि सीरीज में सचिव जी से गलती से बिनोद का टॉयलेट सीट टूट जाता है। बस फिर क्या लोगों ने इन दोनों बातों को बखूबी जोड़ दिया और मीम्स में सिचव जी का दिल तोड़ दिया। 







— Sagar (@sagarcasm) August 5, 2022





Meme के सहारे PM मोदी पर कसा तंज





इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्रीनिवास भद्रवती वेंकट ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तंच कसते हुए एक गैस सिलेंडर के साथ विनोद का ही मीम शेयर किया है। इसमें सिलेंडर पर लिखा है कि  मैं खुद मेहंगा नहीं हुआ मुझे मोदी ने किया है। इस पर श्रीनिवास ने लिखा है तुम निराश मत हो सिलिंडर, ये बात BINOD भी समझता है।







— Srinivas BV (@srinivasiyc) August 6, 2022




'सोनम गुप्ता बेवफा है'.. 






अब मीम्स की इतनी बात कर ही रहे हैं तो जितेंद्र कुमार (जीतू भैया) की फिल्म चमन बहार से जुड़े किस्से की भी कर ही लेते हैं। इस फिल्म में रिंकु बेवफाह है वाला सीन तो आपने देखा ही होगा। इसका मतलब आप ये भी जानते होंगे कि ये कहां से आया है। सही समझ रहे हैं आप यहां बात बेवफा सोनम की ही हो रही है। वही जिसका नाम एक समय पर हर 10 रुपए के नोट पर लिखा होता था। क्या आप जानते हैं सोनम गुप्ता बेवफा क्यों हुई थी ?





दरअसल, बात तब की है जब प्रधान मंत्री मोदी भारत में 2 हजार का नोट लाने की तैयारी में थे और सोनम गुप्ता के प्यार में मार खाया एक आशिक सोनम से बदला लेना चाहता था। जल्दी ही मानो भगवान ने उसकी सुन ली। 8 नवंबर 2016 को यहां मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद किए और वहां इस आशिक ने बदला लेना शुरु। उसने 10 रुपए से लेकर 500-1000 के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है लिख दिया। ऐसा कई आशिकों ने किया था लेकिन जितना वे नोट नहीं चले उतना सोनम चल गई। 



 



सोनम गुप्ता बेवफा है विनोद मीम्स श्रीनिवास बीवी सानविका अशोक पाठक जितेंद्र कुमार पंचायत 2 Sonam Gupta Bewafa Hai Vinod memes Srinivas BV Sanvika Ashok Pathak Jitendra Kumar Panchayat 2