/sootr/media/post_banners/6abce9889c2d188cce3199770b2d1a6e29b5d8fb09b75d23ed5ccea6b2a911d3.png)
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर वरुण एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार वरुण के सुर्खियों में छाने की वजह एक अंडरवियर का ऐड है। इस एड में वरुण धवन लीड है। उनके एड पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। यूजर्स ने वरुण पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाए हैं।
अश्लीलता फैलाने का आरोप
दरअसल, क्लोदिंग कंपनी अमूल का कहना है कि ये उनका पॉपुलर एड टोइंग एड से मैच होता है। वरुण की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होती, अंडरवियर का एड देख कर लोगों ने कहा कि ये क्या अश्लीलता है... अगर कोई लड़की यही करती तो समाज उसका बहिष्कार कर देता। किसी ने लिखा है कि ओवरएक्टिंग की दुकान तो एक दूसरे यूजर्र ने लिखा है कि इन्हें शर्म नहीं आती ये अश्लीलता फैलाते हुए।
2007 में लॉन्च हुआ था एड
Lux cozi पर आरोप है कि उसने अमूल का 2007 में लॉन्च टोइंग एड का कॉपी बनाया। उस एड को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। एड में दिखाए जाना वाला थीम, कलर, आइडिया, स्टोरी सबकुछ लगभग सेम है। सपोर्टिंग कास्ट ने देखा तो उनका रिएक्शन यही था। इसलिए अमूल ने एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया में शिकायत दर्ज करवाई है।