MUMBAI: फ्रेंच में 'महाभारत' बनाने वाले  Peter Brook का निधन, पद्मश्री अवॉर्ड से थे सम्मानित

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: फ्रेंच में 'महाभारत' बनाने वाले  Peter Brook का निधन, पद्मश्री अवॉर्ड से थे सम्मानित

Mumbai. ब्रिटिश थिएटर (British Theater) और फिल्म डायरेक्टर(film director) पीटर ब्रुक (Peter Brook) का 97 साल  की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस फ्रांस के पेरिस में ली। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई दुखी है। उन्हें दुनिया के बड़े-बड़े सेलेब्स और नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। भारतीय महाकाव्य महाभारत (Indian epic Mahabharata)पीटर ने अंग्रेजी और फ्रेंच नाटक के रूप में यूरोप और अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों में पहुंचाया। 1985 में वियतनाम में युद्ध चल रहा था तब पीटर ने पेरिस में महाभारत को रंगमंच पर पेश किया।





यहां रह रहे थे पीटर 





पीटर का जन्म 1925 में लंदन(london) में हुआ था। वे जन्म से ब्रिटिश थे। लेकिन कुछ सालों से फ्रांस में रह रहे थे। पीटर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी(



Oxford University0 में पढ़ाते थे। इसी वक्त  उन्होंने फिल्म 'डॉक्टर फॉस्टस'को डायरेक्ट किया था। बाद में उन्होंने रॉयल शेक्सपियर कंपनी (आरएससी) के साथ काम करना शुरू किया। 





इन अवॉर्ड से नवाजे जा चुके है पीटर





1966 में पीटर वीस 'मराट/साड' के स्टेज और 1970 में विलियम शेक्सपियर द्वारा 'ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम' के लिए दो बार बेस्ट डायरेक्शन का टोनी अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने 1 ओलिवियर अवॉर्ड, 1 एमी और 1 अंतर्राष्ट्रीय एमी भी जीता। 2021 में भारत सरकार द्ववारा उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। 





पीटर ने फ्रेंच प्ले 'ले महाभारत' को किया डायरेक्ट





भारत में डायरेक्टर को उनके फ्रेंच प्ले 'ले महाभारत' ('महाभारत') को डायरेक्ट किया था। उन्हें इसके लिए जाना जाता है,जो कि जीन क्लाउड के संस्कृत महाकाव्य पर बेस्ट थी। इस मास्टरपीस को स्टेज पर पहली बार साल 1985 में लाया गया था। बाद में 1987 में फ्रांस के एविग्नन फेस्टिवल में इसका अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया गया था। 







 



London Film Director फिल्म डायरेक्टर Mumbai Hollywood लंदन British Theater Peter Brook Indian epic Mahabharata ब्रिटिश  थिएटर पीटर ब्रुक भारतीय महाकाव्य महाभारत