पोर्नोग्राफी केस में खुलासा: राज कुंद्रा ने 119 पोर्न फिल्में बनाई थीं, 8.84 करोड़ में बेचना चाहता था

author-image
एडिट
New Update
पोर्नोग्राफी केस में खुलासा: राज कुंद्रा ने 119 पोर्न फिल्में बनाई थीं, 8.84 करोड़ में बेचना चाहता था

मुंबई. पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। एक अखबार के मुताबिक, राज कुंद्रा ने 119 पोर्न फिल्में बनाई थीं और वह अपना पूरा कलेक्शन 8.84 करोड़ में बेचना चाहता था। उसने 2 साल में अपने ऐप के यूजर्स 3 गुना और मुनाफा 8 गुना बढ़ाने की योजना बनाई थी। उसके एक ऐप पर पाबंदी लग गई, तो उसने दूसरा ऐप भी बनवा लिया था।

राज कुंद्रा तक पुलिस कैसे पहुंची?

  • फरवरी में मड आईलेंड में पुलिस ने छापा मारा और पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस केस में टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया। पुलिस को गहना से राज कुंद्रा की कंपनी विहान इंटरप्राइज में काम कर रहे उमेश कामत के बारे में पता चला।

  • उमेश, राज कुंद्रा के लंदन स्थित बहनोई प्रदीप बख्शी को सारे वीडियो एक शेयरिंग एप्लीकेशन से भेजता था। प्रदीप केनरीन कंपनी के ऐप पर सारे वीडियो अपलोड करता था। उमेश यह ट्रांसफर राज के ऑफिस से ही करता था।
  • चार्जशीट के मुताबिक, उमेश के मोबाइल से 'हॉटशॉट' ऐप का अकाउंट और 'हॉटशॉट' टेकन डाउन नाम के दो वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में पता चला। इन दोनों ग्रुप का एडमिन भी राज ही था।
  • राज और उसकी कंपनी के आईटी हेड रयान थारप, उमेश, प्रदीप बख्शी और दूसरे कर्मचारियों के बीच 'हॉटशॉट' और ‘बोली फेम’ ऐप के कंटेंट पर काम करने वालों को पेमेंट, गूगल और एप्पल की तरफ से पेमेंट, यूजर्स रेवेन्यू के बारे में वॉट्सऐप ग्रुप में चैट हुई थी, मेल भेजे गए थे। 
  • यह सब हाथ लगने से पता चला कि राज ही सारे रैकेट का मास्टरमाइंड है, वह प्रदीप बख्शी के जरिए अश्लील वीडियोज अपलोड करवाता था और उसके बदले में पैसा कमाता था।
  • पुलिस को किस जगह से क्या मिला?

    • राज के ऑफिस से 24 हार्ड डिस्क जब्त हुई थीं। इसमें 35 फिल्में मिलीं और एक कंप्यूटर से 16 फिल्म मिलीं, दूसरे कंप्यूटर से 60 से ज्यादा फिल्में और PPT मिली।

  • राज और दूसरे आरोपियों के कंप्यूटर और मोबाइल से ऐप के कंटेंट, खर्च, आमदानी और भविष्य के प्लान समेत सारी जानकारियां मिलीं।
  • ऐप डेवलप करने का खर्च, ओनरशिप ट्रांसफर, गूगल और एप्पल के साथ हुए आर्थिक व्यवहार की सारी बातें भी राज के कर्मचारियों और दूसरे लोगों से पता चली। राज की वेब ब्राउजिंग हिस्ट्री, फेसटाइम हिस्ट्री और कॉल लोग से भी काफी चीजें खोजी गई और तार जोड़े गए।
  • कई सारे ईमेल रिकॉर्ड खंगाले गए। जैसे उमेश कामत ने प्रदीप बख्शी को जितने भी ईमेल भेजे थे, वह राज को भी मार्क किए जाते थे।
  • सबूत मिटाने की कोशिश

    राज जानता था कि उसका काम गैरकानूनी है और वह फंस सकता है। इस बात का सबूत यह है कि उसने बहुत सारा डेटा डिलीट करने की कोशिश की थी। गूगल प्ले और एप्पल स्टोर ने 'हॉटशॉट' ऐप पर पोर्न कंटेंट होने की वजह से उसे बैन कर दिया था। उसके बाद राज ने दूसरा ऐप ‘बोली फेम’ बनवा लिया था, पर उसने 'हॉटशॉट' का सारा डेटा भी डिलीट करने के लिए अपने IT डिपार्टमेंट को बोल दिया था। इस साल फरवरी में पुलिस केस के बाद राज ने अपने मोबाइल से 'हॉटशॉट' ऐप के बारे में वॉट्सऐप मैसेज और चैट भी डिलीट कर दिए थे। 

    pornography case प्लान मुंबई पुलिस 119 पोर्न फिल्में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस 119 porn films produce Mumbai Police claims खुलासा supplementary chargesheet Raj Kundra The Sootr