खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से Pratik Sehajpal का पत्ता साफ! 2 जुलाई से टीवी पर देगा दस्तक 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से Pratik Sehajpal का पत्ता साफ! 2 जुलाई से टीवी पर देगा दस्तक 

Mumbai. खतरों के खिलाड़ी 12(Khatron Ke Khiladi 12),2 जुलाई 2022 से टीवी पर दस्तक(Khatron Ke Khiladi 12 coming on tv) दे रहा है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही हैं। इसमें टीवी जगत के कई सेलेब्स नजर आएंगे। इस बीच शो के एलिमिनेशन(show elimination) से की जुड़ी खबरें सामने आ रही है। खबरें है कि कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) का शो से पत्ता साफ हो गया है। इससे पहले शिवांगी जोशी की भी शो से बाहर होने की खबरें सामने आई थी। हाल ही में प्रतीक ने एक ट्वीट किया है,जो ऐसा ही कुछ इशारा कर रहा है। हालांकि इस बात का अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि क्या सच में प्रतीक शो से बाहर हो गए है या फिर ये सिर्फ अफवाहें है। उनका ये ट्वीट(Prateek tweet) इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके ट्वीट पर उनके शो छोड़ने पर कई सवाल पूछ रहे है। 







— Pratik Sehajpal (@realsehajpal) June 21, 2022





ट्वीट में ये लिखा




प्रतीक ने ट्वीट किया है कि रोकना चाहें थामना चाहें,रेत किसी के हाथ न आए। खुशी जो दे रूह को सुकून,हमेशा दिल की ही सुनी है, दिल की सुन के यहां तक आया हूं। 






फैंस हुए नाराज





प्रतीक के शो से बाहर होने की खबरें सुनकर फैंस बहुत दुखी है। वे उनके ट्वीट पर रिएक्ट कर शो के मेकर्स और होस्ट रोहित शेट्टी  को ताने मार रहे है। फैंस ट्वीट पर कमेंट कर उनके शो में टिके रहने की बात कह रहे है। इसके अलावा वे उन्हें फ्यूचर के लिए ‘ऑल द बेस्ट’कह रहे हैं । हालांकि शो के टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि प्रतीक शो से जल्दी बाहर होते है या फिर जीत कर। 





बिग बॉस 15 में आए थे नजर





प्रतीक, बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) और बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में भी नजर आ चुके है। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। 







View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)





इस दिन देगा दस्तक 





सूत्रों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 12, 2 जुलाई 2022 से टीवी पर दस्तक दे रहा है। दर्शक कलर्स चैनल पर शो को देख सकते है।  इसके साथ वे VOOT APP में भी शो के सारे एपिसोड देख सकेंगे। 





ये है शो में कंटेस्टेंट





शो को रोहित शेट्टी होस्ट(Rohit Shetty) कर रहे है। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), शिवांगी जोशी, सृति झा,अनेरी वजानी (Aneri Vajani), मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ,एरिका पैकार्ड, प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), और निशांत भट भी शो में नजर आ रहे है। 



Bollywood Rohit Shetty रोहित शेट्टी Mumbai खतरों के खिलाड़ी 12 Khatron Ke Khiladi 12 bigg boss 15 बिग बॉस 15 Khatron Ke Khiladi 12 coming on tv Bigg Boss OTT show elimination Prateek tweet