बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। अभिनेत्री सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की: एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
3 साल पहले हुई शादी: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक- दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी। पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।