प्रियंका चोपड़ा और निक ने बेटी को दिया ट्रेडिशनल नाम, 3 महीने बाद किया खुलासा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा और निक ने बेटी को दिया ट्रेडिशनल नाम, 3 महीने बाद किया खुलासा

Mumbai. हॉलीवुड-बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोन्स (Nick Jonas) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। प्रियंका, सैन डिआगो (San Diego) में 15 जनवरी को सेरोगेसी (surrogacy) के जरिए बेटी की मां बनी हैं। इन दिनों प्रियंका अपने मदरहुड को एंजॉय करने में बिजी हैं, वे अपनी बेटी को पूरा समय दे रही हैं। फैंस को मां बनने की जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी थी।  



दोनों देशों के कल्चर का रखा ध्यान



प्रियंका-निक की बेटी के जन्म के तीन महीने बाद अपनी बेटी के नाम का खुलासा हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी का कोई मॉडर्न नहीं बल्कि ट्रेडिशनल नाम रखा है। प्रियंका ने अपने और निक के कल्चर को पूरा ख्याल में रखकर बेटी का नाम रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका-निक ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी (Malti Marie) रखा है। मालती का हिंदी में अर्थ होता है सुगंधित फूल, जबकि लैटिन भाषा में मैरी का अर्थ समुद्री स्टार होता है। 



कब दी थी फैंस को मां बनने की खुशखबरी



प्रियंका ने फैंस को मां बनने की खुशखबरी 22 जनवरी 2022 को इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम आप सबसे आग्रह करते हैं कि इस वक्त आप हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें, जो इस समय की जरूरत है ताकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर सकें, थैंक यू।






View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)





कब हुई थी प्रियंका-निक की शादी



प्रियंका और निक 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान (Rajastan) के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। उमेद भवन में प्रियंका-निक की शादी में देश-विदेश के कई मेहमान शामिल हुए थे। 

 


Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा San Diego surrogacy Malti Marie सैन डिआगो मालती मैरी निक जोनस सेरोगेसी बॉलीवुड Nick Jonas daughter Bollywood