प्रियंका चोपड़ा (PC) और निक जोनस की शादी को 1 दिसंबर को 3 साल होने वाले हैं। हाल ही में खबरें थी कि प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम से जोनस सरनेम हटा दिया है जिसके बाद दोनों के तलाक के कयास लगाए जाने लगे थे। लेकिन अब प्रियंका ने तलाक की खबरों के बीच अपना रिएक्शन दिया है।
प्रियंका के एक कमेंट तलाक की खबरों पर लगाया विराम
निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक को हार्ड वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने तमाम रुमर के बीच इस पोस्ट पर कमेंट किया है। जो तलाक की अफवाहों को खारिज करता है। प्रियंका ने लिखा- 'Damn! मैं तुम्हारी इन बांहों पर मर चुकी हूं.'
मां ने भी तोड़ी चुप्पी
प्रियंका चोपड़ा के इस कमेंट से साफ होता है कि वह निक से अलग नहीं होना चाहती हैं। दोनों के अलगाव की चर्चा पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी बयान दिया था। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया था और लोगों से इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाने की अपील की थी। 2018 में प्रियंका ने बड़े ही धूमधाम के साथ निक जोनस के साथ शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपना नाम प्रिंयका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था।
- द सूत्र ऐप डाउनलोड करें : https://bit.ly/thesootrapp
- द-सूत्र को यहां फॉलो करें:
Facebook Twitter Instagram Youtube
Reaction: निक से तलाक की खबरों पर प्रियंका का रिएक्शन, एक्ट्रेस के एक कमेंट ने बताया सच