दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी संग नजर आए राज, पूरे चेहरे को अजीब से दिखने वाले मास्क से ढंका था, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी संग नजर आए राज, पूरे चेहरे को अजीब से दिखने वाले मास्क से ढंका था, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली 

MUMBAI. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले साल पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे। इस वजह से उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जेल से बाहर होने के बाद राज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। इसके साथ उन्होंने बाहर की दुनिया से भी दूरी बना ली थी। बाद में जब उन्होंने बाहर निकलना शुरू किया तो वह अलग ही अवतार में नजर आए। वह जहां भी जाते है मुंह छुपाकर निकलते हैं। वह अपने पूरे चेहरे को कैमरा में कैद होने से बचाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल राज शिल्पा के साथ एक पार्टी में स्पॉट हुए, जहां उन्होंने एक बार फिर अपने चेहरे पर अजीब तरह का मास्क लगाया हुआ था। राज को ऐसे देखे फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। ट्रोलर्स का कहना है कि क्यों हर वक्त मुंह छुपाये रहते हो।







View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)





अजीब से मास्क से कवर किया चेहरा





दरअसल शिल्पा और राज प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में स्लीवलेस ब्लॉज के साथ साड़ी पहने हुए नजर आई। जबकि राज ब्लैक कुर्ता पहने दिखे। हमेशा की तरह इस बार भी राज हमेशा की तरह पूरे चेहरे को अजीब से मास्क से कवर किए हुए नजर आए। उनके इस लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। हमेशा मास्क पहनने को लेकर राज काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। राज को हर बार इस तरह देखकर फैंस उनके खूब मजे लेते है। 





यूजर्स उड़ा रहे खिल्ली





यूजर्स राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल कर रहे है। एक यूजन ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्यों हर वक्त मुंह छुपाये रहता है, सामना करना ही पड़ता है। दूसरे ने लिखा-भाई अब अपना मुंह दिखा दे। तीसरे यूजर ने लिखा-ये समझ गया है कि किसी को मुंह दिखाने के लायक ही नहीं बचा। वहीं कुछ अन्य लोगों को कहना है कि शायद राज की पिटाई बहुत हुई है।



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Raj Kundra राज कुंद्रा Shilpa Husband Raj Kundra Raj covered his face Raj Kundra News राज ने ढका चेहरा शिल्पा के पति राज कुंद्रा राज कुंद्रा न्यूज