MUMBAI: जाह्नवी कपूर का घर खरीदा इस एक्टर ने, देश की सबसे मेहंगी रियल एस्टेट डील

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: जाह्नवी कपूर का घर खरीदा इस एक्टर ने, देश की सबसे मेहंगी रियल एस्टेट डील

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। राजकुमार ने ये फ्लैट जाह्नवी कपूर से खरीदा है। ये घर मुंबई के जुहू स्थित लोटस आर्या में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार ने इसे लगभग 44 करोड़ रुपए में खरीदा है। ये फ्लैट 3456 स्क्वायर फीट में फैला है। इसकी प्रति स्क्वायर फीट (per square feet) की कीमत 1.27 लाख रुपए है। 




View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



देश की सबसे महंगी डील



राजकुमार पत्नी पत्रलेखा के साथ जल्दी ही शिफ्ट होंगे। राजकुमार और जाह्नवी की ये डील रियल एस्टेट में देश का सबसे मेहंगी डील मानी जा रही है। हाल ही में रणबीर सिंह ने मुंबई के बांद्रा में 119 करोड़ रुपए का क्वाडरा प्लेक्स घर खरीदा था। रणवीर द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी की प्रति स्क्वायर फीट (per square feet) की कीमत 1 लाख रुपए है। 



राजकुमार की 'हिट: द फर्स्ट केस'



राजकुमार और जाह्नवी कपूर ने फिल्म रूही में साथ काम किया। राजकुमार की फिल्म हिट: द फर्स्ट केस रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ ही सान्या मल्होत्रा हैं। इसके अलावा राजकुमार ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ‘भीड़’, ‘सेकेंड इनिंग’, ‘गन्स एंड गुलाब्स’, श्रीकांत भोला की बायोपिक और ‘स्वागत है’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

 


Bollywood बॉलीवुड रणवीर सिंह जाह्नवी कपूर Mumbai मुंबई Rajkumar Real Estate Ranveer Kapoor HIT: The first case Sanya Malhotra राजकुमार राव रियल एस्टेट हिट: द फर्स्ट केस सान्या मल्होत्रा