शादी के बाद राजकुमार का पहला जन्मदिन, लड़की के चक्कर में एक बार एक्टर को मारने आ गए थे 25 लड़के

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शादी के बाद राजकुमार का पहला जन्मदिन, लड़की के चक्कर में एक बार एक्टर को मारने आ गए थे 25 लड़के

MUMBAI.राजकुमार राव आज यानी 31 अगस्त को 38 साल के हो गए हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दे रहे है। पत्रलेखा (Patralekha) के साथ शादी के बाद राजकुमार का ये पहला बर्थडे है। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ। उनका असली नाम राजकुमार यादव है। लेकिन उन्होंने अपना सरनेम बदलकर राव कर दिया है। राजकुमार को कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।







View this post on Instagram

A post shared by ???? Patralekhaa ???? (@patralekhaa)

 





फिल्म ‘रण’से की करियर की शुरूआत





राजकुमार फिल्मों में आने से पहले ऐड में काम किया करते थे। उन्होंने फिल्म रण से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसमें बरेली की बर्फी,शाहिद,रुही,सिटीलाइट्स,न्यूटन,शादी में जरूर आना,स्त्री,रागिनी एमएमएस,छलांग,अलीगढ़,ट्रैप्ड,न्यूटन,शादी में जरूर आना,ओमेर्टा,लुडो,द व्हाइट टाइगर,समेत कई अन्य फिल्में शामिल है। 







View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)





इन फिल्मों में आएंगे नजर





राजकुमार जल्द ही फिल्म 'सेकंड इनिंग्स' में नजर आएंगे। एक्टर गन्स एंड गुलाब्स,भीड़ में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा राजकुमार नेटफ्लिक्स की फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग में भी नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक एक्टर तेलुगु फिल्म हिट: द फर्स्ट केस के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे। ये फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी। इन दिनों राजकुमार अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग में व्यस्त हैं।







View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)





राजकुमार ने पत्रलेखा संग रचाई शादी





राजकुमार  ने पत्रलेखा को 11 साल तक डेट किया है। इसके बाद 2021 में राजकुमार पत्रलेखा (Rajkumar Rao Wife Patralekha) के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। 







View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)





राजकुमार की लाइफ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा





राजकुमार जब स्कूल में पढ़ाई करते थे,तब उसी स्कूल में उन्हें एक लड़की को बास्केटबॉल में खेलते देखा था। राजकुमार को पहली नजर में ही उससे प्यार हो गया था और फिर दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। लेकिन उस लड़की का पहले से एक बॉयफ्रेंड था। बाद में जब लड़की के बॉयफ्रेंड को पता चला कि राजकुमार उसकी गर्लफ्रंड को डेट कर रहा है,तो वह लड़का अपने 25 दोस्तों के साथ राजकुमार को मारने आया था। एक्टर को 25 लड़कों बहुत मारा था। हालांकि 2010 में राजकुमार की मुलाकात पत्रलेखा से हुई थी। इन्हीं के साथ राजकुमार ने शादी की थी। 







View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)







 



राजकुमार राव बर्थडे एक्टर राजकुमार राव Rajkumar Rao Birthday Actor Rajkumar Rao बॉलीवुड न्यूज