राजकुमार Weds पत्रलेखा: चंडीगढ़ में शादी, 3 दिन फंक्शंस, फिल्म बिरादरी के चंद लोग ही आएंगे

author-image
एडिट
New Update
राजकुमार Weds पत्रलेखा: चंडीगढ़ में शादी, 3 दिन फंक्शंस, फिल्म बिरादरी के चंद लोग ही आएंगे

बॉलीवुड में जल्द शादियों की शहनाई बजने वाली है. विक्की कौशल-कटरीना के बाद अब राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 10 से 12 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं।कपल चंडीगढ़ में पारंपरिक रीति रिवाज से शादी करने वाला है

चुनिंदा गेस्ट ही होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के चलते दोनों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा है। शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में होगी। फिल्म इंडस्ट्री से लिमिटेड गेस्ट ही कपल की शादी में शिरकत करेंगे. पत्रलेखा और राजकुमार का परिवार भी चंडीगढ़ पहुंच गया है। 

2010 से रिलेशन में हैं दोनों

राजकुमार राव और पत्रलेखा सालों से एक दूसरे को डेट करते आ रहे हैं. हालांकि बाकि बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दोनों ने अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं है. एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, हालांकि ऐसा नहीं था। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था। दोनों साल 2014 की फिल्म 'सिटी लाइट' में साथ नजर आए हैं।

bollywood wedding rajkumar rao wedding patralekha