रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, छठवें दिन भी फिल्म ने की धुआंधार कमाई 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, छठवें दिन भी फिल्म ने की धुआंधार कमाई 

MUMBAI. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने छठवें दिन भी कमाई के मामले में कमाल कर दिया है। कोरोना काल के बाद बहुत लंबे समय बाद ऐसा लगा रहा है कि मानों जैसे सिनेमाघरों में रौनक वापस लौट आई है। फिल्म ने 6 दिनों में 161 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। हालांकि ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। 



जल्द होगी 200 करोड़ के क्लब में शामिल 



फिल्म ब्रह्मास्त्र की कमाई की रफ्तार को देखते हुए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 10 दिनों के अंदर ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। ब्रह्मास्त्र ने छठे दिन करीब 10.35 से 11.35 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म ने 6 दिनों में कुल 161 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 



film



ब्रह्मास्त्र ने सूखे बॉक्स ऑफिस पर फिर से फूंकी जान  



काफी समय बाद सिनेमाघरों में रौनक लौट आई है। ब्रह्मास्त्र में दर्शक शाहरुख खान का कैमियो रोल को भी पसंद कर रहे है। इसके अलावा फिल्म के VFX भी खूब पंसद किए जा रहे है। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। इसमें हिंदी(hindi), तमिल (tamil), तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ शामिल है। फिल्म में रणबीर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय(Mouni Roy), डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन(Nagarjuna ) समेत कई अन्य सितारे नजर आ रहे हैं। 




 


Alia Bhatt and Ranbir Kapoor film Brahmastra Brahmastra 6th day collection आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ब्रह्मास्त्र का छठवें दिन का कलेक्शन