मुंबई. बॉलीवुड की एक और हॉट जोड़ी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को मना किया गया था कि जब तक सारी रस्में पूरी नहीं हो जातीं, वे इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर न करें। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर एक के बाद एक आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की इनसाइज फोटोज सामने आ रही हैं। करीना कपूर खान से लेकर रिद्धिमा कपूर ने फोटोज शेयर की हैं। 12 फोटोज में देखिए शादी की रौनक...
रणबीर, उनके ताऊ की लड़की करिश्मा और आलिया।
करीब 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध गए।
एक-दूसरे को शैंपेन पिलाते रणबीर-आलिया।
ये फोटो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर की है। इसमें करिश्मा व्हाइट साड़ी, करीना मल्टीकलर ब्लाउज और करण जौहर पिंक शेरवानी में नजर आ रहे हैंं।
करीना कपूर खान अपने बेटे जेह के साथ खेलते हुए।
शादी है तो जाहिर है फैमिली गेदरिंग होगी ही। बाएं से- रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, राज कपूर की बेटी रीमा जैन, नीतू कपूर।
रिद्धिमा कपूर और करीना कपूर खान।
दो बहनें: रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट।
रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया की मां सोनी राजदान।
रणबीर और आलिया ने केक भी काटा।
चाचा-भतीजा: रणबीर अपने ताऊ रणधीर कपूर के साथ। रणधीर की फिल्म थी- जवानी दीवानी। 2013 में रणबीर ने भी फिल्म की- ये जवानी है दीवानी। इस फोटो में रणबीर ने कैप्शन लिखा- पापा और भाई, प्योर हैप्पीनेस