MUMBAI: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग खत्म, सितारों ने जमकर किया सेलिब्रेट

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म की शूटिंग खत्म, सितारों ने जमकर किया सेलिब्रेट

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर्स रणवीर सिंह और आलिया भ्ट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग अब पूरी हो गई है। रणवीर ने एक रैप अप वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि आलिया इस वीडियो में नजर नहीं आई हैं। वे कॉल के जरिए रणवीर से जुड़ी थीं।



'RRKPK' का wrap up video  



रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का रैप अप वीडियो शेयर किया है। रणवीर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि दिल खोलकर हंसे, आंसू, प्यार, खून और पसीना बहा। सेट पर एक्शन और कट के बीच कहीं न कहीं इस कहानी ने सभी के दिलों में एक परिवार ढूंढ लिया है। जल्द बड़े पर्दे पर मुलाकात होगी।



ये सितारे आए नजर



वीडियो में कास्ट एंड क्रू मेंबर्स फिल्म का रैप अप सेलिब्रेशन करते हुए दिख रहे हैं। इस मौके पर आलिया भट्ट वीडियो कॉल के जरिए सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। बता दें आलिया फिल्म में रानी का रोल प्ले कर रही हैं। वीडियो में लेजेंड्री स्टार्स धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी चियर करते दिख रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर भी एंजॉए करते नजर आ रहे हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)



दोनों एक्टर्स का व्रकफ्रंट



रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इस फिल्म के अलावा जल्द ही फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। फिल्म सर्कस में उनके साथ जेक्लीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। वहीं आलिया की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म डार्लिंग्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये फिल्म 5 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा वे जल्द ही ब्रह्मास्त्र सीरीज के फर्स्ट पार्ट में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी लीड रोल में दिखेंगे।


Ranveer Singh बॉलीवुड शबाना आजमी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी धर्मेंद्र देओल Bollywood आलिया भट्ट RRKPK Shabana Azami Rockey aur Rani Ki Prem Kahani रणवीर सिंह Dharmendra Deol Alia bhatt