MUMBAI: रणवीर का ये अवतार, लोगों ने कहा- दीपिका ने नहीं दिए कपड़े, कभी उर्फी तो कभी मोगली से हुई तुलना

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: रणवीर का ये अवतार, लोगों ने कहा- दीपिका ने नहीं दिए कपड़े, कभी उर्फी तो कभी मोगली से हुई तुलना

MUMBAI. हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में एक्टर रणवीर सिंह अक्सर ट्रोल हो जाते हैं। एक बार फिर रणवीर ट्रोल हो रहे हैं। रणवीर के कपड़ों को लेकर वे हमेशा ट्रोल होते आए हैं। पर इस बार जो उन्होंने किया, उसकी किसी को जरा भी उम्मीद नहीं थी। उनकी सोशल मीडिया पर हाल ही में आई तस्वीरों से लोग हैरान हैं। रणवीर के इस कदम पर लोग उन्हें भला बुरा बोलने से नहीं चूक रहे हैं। दरअसल रणवीर सिंह ने न्यूड फोटो शूट कराया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।





रणवीर का न्यूड फोटोशूट





रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रणवीर ने हाल ही में एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था। इन तस्वीरों में रणवीर ने एक भी कपड़ा नहीं पहना हुआ है। रणवीर का यह न्यूड फोटोशूट उनके लिए बुरा साबित हुआ। इन फोटोज में वे कारपेट पर लेटे हुए हैं। तो एक फोटो में वे पैर मोड़कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में उन्होंने इनरवियर पहनी हुई है। रणवीर सिंह की ये तस्वीरें देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट है। 





रणवीर की तुलना उर्फी से





रणवीर सिंह के इस फोटोशूट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। कई लोगों का कहना है कि रणवीर ने उर्फी जावेद को मात दे दी है। लोगों ने ये तक कहा कि उर्फी कम से कम कुछ कपड़े तो पहनकर रखती है। लेकिन रणवीर सिंह ने तो कुछ पहना ही नहीं है। इतना ही नहीं कुछ लोगों तो उनकी तुलना मोगली से कर दी। वहीं एक यूजर ने लिखा है उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने उन्हें कपड़े नहीं दिए हैं। तो किसी ने लिखा मुंबई में घर खरीदने के बाद ऐसा ही हाल हो जाता है।



 



urfi javed उर्फी जावेद Bollywood बॉलीवुड Ranveer Singh रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण actor एक्टर Fashion Deepika Padukon Magazine Photoshoot मैग्जीन फोटोशूट फैशन