Happy Birthday Suniel : बॉलीवुड के अन्ना की रियल लाइफ स्टोरी भी दिलचस्प, पेरेंट्स को मनाने में 9 साल लगे

author-image
एडिट
New Update
Happy Birthday Suniel : बॉलीवुड के अन्ना की रियल लाइफ स्टोरी भी दिलचस्प, पेरेंट्स को मनाने में 9 साल लगे

सुनील शेट्टी आज भी लाखों दिलों में छाए हैं। एक्शन, रोमांस हर एक रोल में सुनील हमेशा फिट बैठते हैं। सुनील का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने 1992 में आई फिल्म बलवान से अपने करियर की शुरूआत की थी।

रील की तरह रियल लाइफ स्टोरी भी दिलचस्प

सुनील के प्यार की कहानी रियल लाइफ में भी काफी फिल्मी रही है। साउथ इंडिया के सुनील ने जिस लड़की से शादी की थी वो गुजरात के एक मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती है। उनका नाम माना कादरी है। माना से उनका इश्क एक पेस्ट्री शॉप पर परवान चढ़ा था। उन्होंने पहली बार माना को पेस्ट्री शॉप पर ही देखा था और उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। माना का दिल जीतने के लिए उन्होंने पहले माना की बहन से दोस्ती की। इसके बाद उनका माना से मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। 

पेरेंट्स को मनाने में लगे 9 साल

सुनील ने पहली मुलाकात में माना को प्रपोज कर दिया और माना ने प्रपोजल एक्सेप्ट भी कर लिया था। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। इसलिए दोनों के ही पेरेंट्स उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। पेरेंट्स के मना करने के बाद भी दोनों एक दूसरे को छोड़ने को राजी नहीं हुए। दोनों ने ही अपने-अपने पेरेंट्स को मनाने की पूरी कोशिश की। इसमें करीब 9 साल लग गए। आखिर में दोनों के पेरेंट्स मान गए और 1991 में दोनों ने शादी की। सुनील ने शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' (Save The Children) नाम के एक NGO से भी जुड़ी हुई हैं। 

1992 में आई पहली फिल्म sunil ka pyar Mana Anna ka janamdin happy birthday Anna sunil shetty birthday story of love शेट्टी की कहानी real story of Suniel Birthday special