/sootr/media/post_banners/ad6e4738bb76ccef3f1aef1abc408116e3a0aed66350e9c02e95debf0329ae8e.jpeg)
सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
रिया ने अनसीन वीडियो शेयर किया: यह वीडियो जिम का है, जहां दोनों साथ में वर्कआउट करने जाते थे। वीडियो के साथ रिया ने केवल इतना लिखा है- मिस यू सो मच। सुशांत की मौत और जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद रिया नॉर्मल लाइफ में लौट चुकी हैं। सुशांत के जन्मदिन पर शेयर किए इस वीडियो से पहले उन्होंने 14 जून को 2021 को एक फोटो के साथ सुशांत के लिए लम्बा नोट शेयर किया था।
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)
रिया चक्रवर्ती पर कराया गया था केस दर्ज: सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है। आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।