संकट में सलमान: फॉर्म हाउस में क्रिसमस मना रहे थे, रात में सांप ने काटा, 7 घंटे भर्ती रहे

author-image
एडिट
New Update
संकट में सलमान: फॉर्म हाउस में क्रिसमस मना रहे थे, रात में सांप ने काटा, 7 घंटे भर्ती रहे

मुंबई. 25 दिसंबर यानी क्रिसमस सलमान खान के लिए भारी रहा। पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में सेलिब्रेशन कर रहे सलमान को रात में सांप में काट लिया। देर रात उन्हें एडमिट कराना पड़ा। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

ऐसे घटी घटना

सलमान खान पनवेल फार्म हाउस में दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि हाथ में कोई चीज चुभी। इसके बाद जब उन्होंने इधर-उधर नजरें घुमाई, तो उन्हें सांप दिखा। इसके फौरन मदद के लिए चिल्लाए। वो रात में 3 बजे नवी मुंबई के कामोठे स्थित  अस्पताल पहुंचे। करीब 6 से 7 घंटे तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 

फिलहाल घर लौटे

इलाज के बाद सलमान 26 दिसंबर सुबह करीब 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।

कल है बर्थडे

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना का 56वां बर्थडे मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी अपने इसी फॉर्म हाउस में करने वाले थे। हालांकि इस इस घटना के बाद मुश्किल है कि सलमान अब ग्रैंड बर्थडे पार्टी करें। वे फेमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

सलमान के प्रोजेक्ट

सलमान पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' में नजर आएंगे। सलमान, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' में कैमियो रोल में भी दिखेंगे।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

क्रिसमस सेलिब्रेशन Admitted Panvel Farm House Hospital Chrismas Celebration Snake Bite अस्पताल में भर्ती सलमान खान Salman Khan सांप ने काटा The Sootr