MUMBAI: सलमान खान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, अब लैंड क्रूजर से करेंगे ट्रेवल 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: सलमान खान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, अब लैंड क्रूजर से करेंगे ट्रेवल 

Mumbai. मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान ( Salman Khan) खान को आर्म्स लाइसेंस (arms license) दे दिया है। अब एक्टर बंदूक रख सकेंगे। कुछ समय पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Gangster Lawrence Bishnoi) ने सलमान को धमकी दी थी। इसके बाद सलमान ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अब मुंबई पुलिस (police) ने उनकी सुरक्षा बड़ा दी है। 





बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में ट्रेवल करेंगे सलमान





धमकी मिलने के बाद सलमान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई थी। उन्होंने अपनी कार को अपग्रेड किया है। सलमान अब व्हाइट कलर की लैंड क्रूजर से ट्रेवल करेंगे,जो बुलेटप्रूफ है। जानकारी के मुताबिक सलमान की कार में आरमर के साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं। 





धमकी में कहा था- मूसेवाला जैसा होगा सलमान का हाल





बांद्रा बैंडस्टेंड(Bandra Bandstand) पर 5 जून को एक गार्ड को चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में सलमान खान( Salman Khan Death threats letter) और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसमें लिखा था कि दोनों का हाल भी सिद्धू मूसेवाला(Sidhu Moosewala) जैसा होगा। इसके साथ ही चिट्ठी में G. B. और L.B. भी लिखा था, जिससे पुलिस अनुमान लगा रही थी कि ये चिट्ठी गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) ने भेजी है। मिली धमकी (Death Threat) के बाद महाराष्ट्र के होम डिपार्टमेंट ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा लोकल पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच द्वारा भी सिक्योरिटी दी गई।





हिरण के शिकार का बदला लेना चाहती है गैंग





दरअसल 1998 में सलमान ने काले हिरण का शिकार किया था। इस वजह से ये गैंग सलमान को जान से मारना चाहती है। खबरें तो ये भी है कि इस गैंग ने 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। हालांकि वो अपने इस प्लान में कामयाब नहीं हो पाए थे। 







 



Salman Khan सलमान खान gangster Lawrence Bishnoi Bollywood गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई Mumbai death Arms License Bandra Bandstand threats lette आर्म्स लाइसेंस