Shamshera में रणबीर के बाद संजय दत्त- वाणी कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने, गोल्डन अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
Shamshera में रणबीर के बाद संजय दत्त- वाणी कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने, गोल्डन अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस

Mumbai. हाल ही में फिल्म शमशेरा(shamshera Movie) में  रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor first look) का लुक रिवील किया गया था। उनके फर्स्ट लुक को देख फैंस बेहद खुश थे। अब फिल्म से संजय दत्त और वाणी कपूर(Sanjay Dutt- Vaani Kapoor first look) का  फर्स्ट लुक भी सामने आया है। दोनों के लुक को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 





सोने के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस





वाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। लुक शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-वो जिद्दी है और उसके पास सोने का दिल है। वो सोना है! शमशेरा का ट्रेलर कल आ रहा है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर (shamshera Movie teaser) में वाणी की झलक भी देखने को नहीं मिली थी। 







View this post on Instagram

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)





​​​​​​विलेन के किरदार में नजर आएंगे संजय 





फिल्म 'शमशेरा' में संजय विलेन के रोल में नजर आएंगे। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा-मिलिए दारोगा शुद्ध सिंह से। उसे कल देखिए 'शमशेरा' के ट्रेलर में। पोस्टर में संजय का लुक काफी डरावना लग रहा है। 







View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)





फिल्म की कहानी





'शमशेरा' की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो गुलाम होता है। गुलाम से लीडर और लीडर से अपने ट्राइब के लिए लेजेंड बन जाता है। वो अपने ट्राइब की आजादी और गौरव के लिए लड़ाई लड़ता है।





रणबीर का लुक





रणबीर कपूर पोस्टर में डकैत अवतार में नजर आ रहे है। फैंस ने उनके इस लुक को बहुत पसंद किया। उन्हें तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। 







View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)





शमशेरा 22 जुलाई को होगी थिएटर्स में र‍िलीज 





शमशेरा 22 जुलाई को थिएटर्स में र‍िलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अलावा वाणी कपूर (Vaani Kapoor),संजय दत्त (Sanjay Dutt) समेत कई अन्य सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म यशराज मूवीज के बैनर तले बनी है। शमशेरा हिंदी के साथ ही तमिल(tamil) और तेलुगू(telugu) भाषाओं में भी रिलीज होगी। मूवी को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।



bollywoood वाणी कपूर शमशेरा Ranbir Kapoor first look Sanjay Dutt- Vaani Kapoor first look sanjay dutt Vaani Kapoor Mumbai shamshera Movie संजय दत्त रणबीर कपूर