कोटा में फिल्म को लेकर धारा 144, अजय देवगन ने फिल्म को बताया अमेजिंग

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
कोटा में फिल्म को लेकर धारा 144, अजय देवगन ने फिल्म को बताया अमेजिंग

मुंबई. द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) रोज कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म काफी चर्चा में है तो तारीफ भी हो रही है और राजनीति भी। इसी कड़ी में आज यानी मंगलवार सुबह 6 बजे राजस्थान के कोटा में कलेक्टर नें धारा 144 लागू करने आदेश जारी किए। 21 मार्च को जारी आदेश में कहा गया कि द कश्मीर फाइल्सकी स्क्रीनिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा में 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 धारा लागू रहेगी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इन पाबंदियों का कड़ा विरोध जताते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दखल देने की बात कही।



यह न्याय का समय है: द कश्मीर...के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने विरोध जताते हुए अपने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखा- प्रिय अनुराग ठाकुर जी, अगर लोकतंत्र में किसी राज्य द्वारा 'न्याय के अधिकार' पर बनी फिल्म को नाकाम किया जाता है तो फिर हमें न्याय के बारे में क्या सोचना चाहिए? साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर लिखा- 'प्रिय अशोक गहलोत जी, आतंकियों की ताकत सिर्फ इतनी है कि वह डर पैदा करते हैं और हम डर जाते हैं।' वहीं, निर्देशक ने 'द कश्मीर फाइल्स' के दर्शकों को संबोधित करते हुए लिखा- 'यह आपके लिए न्याय का समय है।'




— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 21, 2022




— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 22, 2022



देवगन का रिएक्शन: द कश्मीर फाइल्स को लेकर कई बॉलीवुड के सेलेब्स भी फिल्म फिल्म के सपोर्ट में आगे आ रहे है और दर्शको से फिल्म देखने की अपील कर रहे है। अभिनेता आमिर खान के बाद अब अजय देवगन ने फिल्म को लेकर कहा- कुछ कहानियां इतनी इंस्पिरेशनल होती हैं, काफी बार जो सच्चाई होती है, वो इतनी अमेजिंग होती है कि आप वैसे फिक्शन लिख नहीं सकते। आइडिया ये नहीं होता है कि कोई सच्ची घटना ढूंढो। जब आप कुछ सुन लेते हैं तो आपको लगता है कि ये बहुत अनोखी चीज हुई थी, ये दुनिया के सामने आनी चाहिए, इसलिए हम इसे पिक करते हैं, वरना हम कहानियां खुद भी लिखते हैं और बनाते हैं।


विवेक अग्निहोत्री Section 144 Vivek Agnihotri Ashok Gehlot प्रतिक्रिया screening अशोक गहलोत द कश्मीर फाइल्स अनुराग ठाकुर धारा 144 अजय देवगन The controversial files Ajay Devgan reaction Anurag Thakur The Kashmir Files