Malaika Arora के घर पुलिस देख फैंस में बैचेनी, जानें ऐसा क्या हुआ

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
Malaika Arora के घर पुलिस देख फैंस में बैचेनी, जानें ऐसा क्या हुआ

Mumbai. हाल ही में मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस के घर पुलिस खड़ी है। मलाइका के घर में पुलिस को देख फैंस बेहद परेशान हो रहे है और जानना चाहते है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को मलाइका के घर जाना पड़ा। फैंस ऐसे कयास लगा रहे है कि एक बार फिर मलाइका किसी मुसीबत में पड़ गई है। वे इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में इसको लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे है। आइए हम आपको बताते है कि ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को मलाइका के घर आना पड़ा। 





इसलिए पहुंची पुलिस





वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मलाइका काउच पर बैठी हैं और उनके सामने पुलिसकर्मी खड़े हैं। वे पुलिस वालों से बात करती नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों को देख फैंस घबरा रहे है। लेकिन हम आपको बता दें मलाइका के घर में पुलिस किसी बुरी वजह से नहीं बल्कि अच्छे कारण के लिए पहुंची थी। पुलिस मलाइका के घर उन्हें किसी इवेंट में आने के लिए इनविटेशन देने के लिए आई थी।  







View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





कब करेंगे मलाइका-अर्जुन शादी 





कुछ समय पहले खबरें थी कि मलाइका जल्द ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ शादी (Marriage) करने वाली है। पिछले चार सालों से ये कपल साथ में है। अब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन से बांधना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते है। शादी का आयोजन भव्य नहीं होगा। बल्कि कोर्ट रजिस्टर्ड शादी के बाद वे अपने कुछ खास दोस्तों को पार्टी देंगे।  





तलाकशुदा हैं मलाइका 





एक्ट्रर्स मलाइका की शादी अरबाज खान (Arbaaz Khan) से हुई थी और दोनों का एक बेटा भी हैं। शादी के 19 साल बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी। 



 



Malaika Arora Arjun Kapoor अर्जुन कपूर Bollywood police पुलिस मलाइका अरोड़ा Arbaaz Khan Mumbai शादी Marriage