शाहिद की फिल्म JERSEY हुई रिलीज, फैंस का इंतजार खत्म; KRK नहीं देंगे रिव्यू

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शाहिद की फिल्म JERSEY हुई रिलीज, फैंस का इंतजार खत्म; KRK नहीं देंगे रिव्यू

Mumbai. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फिल्म 'जर्सी' (Jersey) सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। आज फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। फैंस (Fans) और क्रिटिक्स फिल्म को अच्छे रिव्यूज दे रहे है। फिल्म 'जर्सी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जो इस वक्त सुर्खियो में है। 





क्यों नहीं देना चाहते KRK फिल्म का रिव्यू?





केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे फिल्म 'जर्सी' (Jersey) का रिव्यू नहीं करना चाहते हैं। केआरके ने इसका कारण बताते हुए लिखा -'मेरे प्यार दोस्तों...मैं जर्सी का रिव्यू बिना इसके बारे में बुरा-भला बोले नहीं कर सकता हूं। इससे अच्छा ये होगा कि मैं इसका रिव्यू (Review) ही ना करूं। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब केआरके ने किसी फिल्म को लेकर ट्वीट किया हो। इससे पहले भी वे कई फिल्मों के बारे में ऐसा बोल चुके है। 







— KRK (@kamaalrkhan) April 22, 2022









कौन है इंडस्ट्री का सबसे फ्लॉप एक्टर





कुछ दिन पहले भी केआरके ने शाहिद को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने शाहिद को इंडस्ट्री का सबसे फ्लॉप एक्टर बताया था।  





क्या हैं फिल्म की कहानी





जर्सी में शाहिद ने अर्जुन तलवार नाम के क्रिकेटर का रोल प्ले किया है, जो मिडिल एज क्राइसिस से गुजर रहा है। इस बीच बेटा उसका हौंसला बनता है और वे एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में वापसी करते हैं, जबकि मृणाल ठाकुर ने शाहिद की पत्नी का रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म कितना धमाल करती है।



इंडस्ट्री Cricketer मृणाल ठाकुर Jersey बॉलीवुड KRK मुंबई शाहिद कपूर Mrunal Thakur Bollywood Mumbai जर्सी क्रिकेटर Shahid Kapoor केआरके industry