12 साल बाद अलग होंगे शकीरा और जेरार्ड, वजह जानकर रह जाओगे हैरान  

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
12 साल बाद अलग होंगे शकीरा और जेरार्ड, वजह जानकर रह जाओगे हैरान  

Mumbai. मशहूर पॉप स्टार शकीरा(Shakira) ने अपने लोंग टर्म पार्टनर जेरार्ड पीके (Gerard PK) से रिलेशन के 12 साल अब अलग होने का फैसला लिया है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रह रहे है। हालांकि दोनों ने कभी शादी(marriage) नहीं की। लेकिन उनके दो बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जेरार्ड का किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर है। इसलिए शकीरा ने रिलेशन(relation) के 12 साल बाद इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।







View this post on Instagram

A post shared by World Soccer Banner (@footballbanner)





12 साल से रिलेशन में हैं





शकीरा और जेरार्ड  2010 में फीफा वर्ल्ड कप के बाद रिलेशनशिप में आए थे। 12 साल दोनों से रिलेशनशिप में हैं। तब से दोनों साथ में रह रहे है। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स है। सूत्रों के मुताबिक फुटबॉलर(footballer) जेरार्ड का किसीअन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा हैं। इस बात की भनक जब शकीरा को लगी तो उन्होंने जेरार्ड पीके संग अपना रिश्ता खत्म होने का निर्णय लिया। बताया तो ये भी जा रहा है कि शकीरा से अलग होने के बाद जेरार्ड बार्सिलोना(barcelona) में रह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जेरार्ड के घर के आस-पास रहने वालों लोगों ने उन्हें किसी अलग घर में जाते देखा है। बताया जा रहा है कि जेरार्ड इन दिनों दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं।





दोनों में है 10 साल का अंतर





सूत्रों के मुताबिक शकीरा और जेरार्ड 12 साल से रिलेशन में है। 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के बाद दोनों ने एक-साथ रहने का फैसला लिया था। उसी वक्त दोनों फुटबॉल एंथम 'वाका-वाका' में साथ में नजर आए थे। शकीरा, जेरार्ड से 10 साल बड़ी हैं। दोनों में 10 साल का अंतर है। 





इसलिए नहीं की शादी 





इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा से कई बार इंटरव्यू (interview) में ये सवाल पूछा जाता है कि रिलेशन में 12 साल में रहने के बाद भी उन्होंने जेरार्ड के साथ शादी क्यों नहीं की? इसके जबाव में शकीरा ने हमेशा कहा की वे दोनों साथ रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो अच्छी परवरिश में पल रहे। ऐसे में शादी करने से कुछ भी नहीं बदलने वाला है।



Mumbai INTERVIEW शादी Marriage Hollywood Shakira Gerard PK relation footballer पॉप स्टार शकीरा जेरार्ड पीके रिलेशन फुटबॉलर