लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट; डॉक्टर ने ये कहा

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट; डॉक्टर ने ये कहा

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस वजह से उन्हें दोबारा वेंटिलेटर (Lata Mangeshkar in ventilator) पर शिफ्ट किया गया है। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं। वह पिछले 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना (corona) संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। 



डॉक्टरों की निगरानी में: लता जी ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती है। अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर की तबीयत (Lata mangeshkar health update) फिर बिगड़ गई, उनकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। वह अभी भी ICU में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। 




— ANI (@ANI) February 5, 2022



फैली थी फैक न्यूज: कुछ दिन पहले भी कथित तौर पर लता मंगेशकर की हालत बिगड़ने की बात कही गई थी। इसके बाद उनकी प्रवक्ता ने इस खबर को झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा था कि लोगों के बीच झूठी खबरों का फैलना, परेशान करने वाला है। कृपया ध्यान दें कि लता दीदी स्थिर हैं, उनकी शीघ्र घर वापसी के लिए प्रार्थना करें।



इंदौर में जन्म हुआ: लता जी का साल 1929 में इंदौर में जन्म हुआ है। अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।


Corona मुंबई Lata mangeshkar career ब्रीच कैंडी अस्पताल Breach Candy Hospital Lata mangeshkar health update लता मंगेशकर Lata Mangeshkar in ventilator कोरोना lata mangeshkar Lata Mangeshkar stories