MUMBAI: 100 साल में सबसे महान एक्ट्रेस की लिस्ट में चुनी गई थीं श्रीदेवी, मिथुन को अपना प्यार साबित करने के लिए बांधी बोनी को राखी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: 100 साल में सबसे महान एक्ट्रेस की लिस्ट में चुनी गई थीं श्रीदेवी, मिथुन को अपना प्यार साबित करने के लिए बांधी बोनी को राखी

MUMBAI. बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे अपनी एक्टिंग के कारण फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी। श्रीदेवी की आज (13 अगस्त) 58वीं बर्थ एनिवर्सरी है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली लेडी सुपरस्टार थीं। श्रीदेवी के जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी कपूर (एक्ट्रेस) ने अपनी मां के लिए खास पोस्ट शेयर की है। 





रजनीकांत से ज्यादा फीस चार्ज की श्रीदेवी ने..





श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस 13 साल की थीं, जब उन्होंने 1976 में आई तमिल फिल्म में रजनीकांत की सौतेली मां का रोल प्ले किया था। इस रोल के लिए उन्होंने रजनीकांत से ज्यादा फीस डिमांड की थी। करियर के शुरुआती दिनों में श्रीदेवी फिल्मों में अपने डायलॉग्स खुद हिंदी में डब नहीं कर पाती थीं। इसलिए उनकी कई फिल्मों में एक्ट्रेस रेखा और नाज ने डबिंग की है।





श्रीदेवी के साथ इन एक्टर्स की जोड़ी जमी





श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी 1980 और 1990 में बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने साथ में 13 फिल्म की थीं, इनमें मिस्टर इंडिया, लम्हे, लाड़ला और जुदाई जैसी सुपरहिट फिल्में रहीं। साथ ही एक्टर जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। जितेंद्र और श्रीदेवी ने लगभग 16 फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस का नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जुड़ा था।





मिथुन के साथ मंदिर में रचाई शादी..?





बात 80 के समय की है, श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसी भी खबरें आई थीं कि कपल ने मंदिर में चुपचाप शादी भी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी को मिथुन की शादीशुदा लाइफ के बारे में नहीं पता था। श्रीदेवी को जब इस बात का पता चला कि मिथुन, योगिता बाली के साथ अपनी शादी खत्म नहीं कर सकते हैं, तो श्रीदेवी उनकी लाइफ से हमेशा के लिए दूर हो गईं। ऐसी भी खबरे आई थीं कि मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर की वजह से योगिता ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। 





मिथुन को प्यार का यकीन दिलाने बोनी को बांधी राखी





जहां एक्ट्रेस की मिथुन के साथ अफेयर की बातें सामने आईं, वहीं ऐसी भी खबरें आई थीं कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर की कलाई पर राखी बांधी थी। उन्होंने ऐसा मिथुन चक्रवर्ती को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए किया था। वे, मिथुन को बताना चाहती थीं कि उनके और बोनी कपूर के बीच में कोई संबंध नहीं है। बाद में बोनी से ही श्रीदेवी ने शादी कर ली। बोनी पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दे दिया था। बोनी ने श्रीदेवी से 1996 में शादी की थी। बोनी को पहली पत्नी से 2 बच्चे, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं और वहीं श्रीदेवी से उन्हें 2 बेटियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर हैं।





पद्मश्री से नवाजी गई थीं श्रीदेवी





श्रीदेवी को भारत सरकार ने 2013 में पद्मश्री से नवाजा था। इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर 2013 में आयोजित CNN-IBN नेशनल सर्वे में उन्हें 100 साल में भारत की सबसे महान एक्ट्रेस की लिस्ट में चुना गया था। श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले।





बेटियों ने ऐसे किया मां को विश





पोस्ट में जाह्नवी ने बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वे मां श्रीदेवी की गोद में पोज दे रही हैं। मां और बेटी की ये क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में जाह्नवी ने ब्लू लहंगा पहना है और श्रीदेवी पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी मां के साथ एक ब्लेक एंड वाइट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस, खुशी को किस कर रही हैं। इसे खुशी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में लगाया है।







View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)





दुबई के होटल में बाथटब में मिली थी श्रीदेवी की बॉडी





श्रीदेवी ने एक्ट्रेस सोनम कपूर की पेंटिंग बनाई थी। इसमें सोनम ने ब्लू ड्रेस पहनी थी। इस पेंटिंग की दुबई में नीलामी भी होने वाली थी। इसलिए श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी के बाद वहां रुकी भी थीं। लेकिन 24 फरवरी 2018 को दुबई के जिस होटल में वे रुकी थीं, उसके कमरे के बाथटब में डूब कर उनकी मौत हो गई, जिससे श्रीदेवी के फैंस को बड़ा झटका लगा था।



Bollywood बॉलीवुड Mithun Chakraborty मिथुन चक्रवर्ती बोनी कपूर anil kapoor अनिल कपूर जाह्नवी कपूर Sridevi श्रीदेवी janhvi kapoor birthday जन्मदिन Khushi Kapoor Bouni Kapoor खुशी कपूर