MUMBAI: 51 के हुए सुखविंदर सिंह, ऑस्कर के दौरान जब रहमान ने नहीं दिया था सुखि को क्रेडिट

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: 51 के हुए सुखविंदर सिंह, ऑस्कर के दौरान जब रहमान ने नहीं दिया था सुखि को क्रेडिट

MUMBAI. बॉलीवुड में अपनी गायकी से एक अलग पहचान बनाने वाले सुखविंदर सिंह आज यानी 18 जुलाई को 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुखविंदर का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। बचपन से ही सुखि (सुखविंदर) का रुझान गायकी की में था। सुखि 8 साल की उम्र से ही स्टेज परफॉर्मेंस देने लगे थे। 



गायक ही नहीं कंपोजर भी हैं सुखविंदर



सुखविंदर महज 13 साल के थे जब उन्होंने सिंगर मलकीत सिंह के लिए तूतक तूतक तूतीया कंपोज किया था। वह एक शानदार सिंगर तो हैं ही साथ ही वे एक अच्छे कंपोजर भी हैं। अब तक उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने दिए हैं जो फैंस को बेहद पसंद आए हैं।



सुखविंदर का फर्स्ट ब्रेक



बॉलीवुड के सबसे सफल प्लेबैक सिंगरों में से एक सुखविंदर को फिल्म कर्मा में ब्रेक मिला था। फिल्मों के अलावा वह खूब सारे स्टेज शोज भी करते हैं। पहली बार सुखविंदर ने लिजेंड लता मंगेश्कर के साथ स्टेज शेयर किया था।



एआर रहमान संग जमी जोड़ी



सुखविंदर ने अपने सिंगिंग करिअर में कई बडे़ म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। इनमें सबसे सुपरहिट जोड़ी उनकी देश के जाने-माने संगीतकार एआर रहमान के साथ जमी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट गाने भी दिए। फिल्म दिल से का गाना छैया छैया आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। 



रेहमान भूल गए थे जब सुखि को



फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर का गाना जय हो जिसे सुखविदर ने गाया था बहुत बड़ा हिट रहा। इस गाने ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत का परचम लहराया था। गाने को सबसे बड़े अवॉर्ड, ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान रहमान इतने एक्साइटेड और कनफ्यूज हो गए थे कि वे गाने के लीड सिंगर सुखविंदर सिंह को क्रेडिट देना ही भूल गए थे। हालांकि उन्होंने बाद में इसका जिक्र कर अफसोस भी जताया था।


सिंगर स्लमडॉग मिलियनेयर कंपोजर slumdog millionaire ऑस्कर एआर रहमान सुखविंदर सिंह बॉलीवुड Composer Oscar AR Rehman Singer Sukhwinder singh Bollywood