पहली नजर में हुआ था सोहेल को सीमा से प्यार, भागकर की थी शादी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पहली नजर में हुआ था सोहेल को सीमा से प्यार, भागकर की थी शादी

Mumbai. बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) और उनकी पत्नी सीमा (Seema) ने शादी के 24 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हैं। खबरों की मानें तो 13मई को सोहेल और सीमा ने मुंबई (mumbai) के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली हैं। दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर अलग-अलग देखा गया। लेकिन क्या आप दोनों के लाइफ के बारे में जानते हैं। अगर नहीं जानते तो आइए बताते हैं.....





इन फिल्मों को सोहेल ने किया डायरेक्ट





सोहेल एक्टर (actor) के साथ डायरेक्टर (director) भी हैं। उन्होंने हेलो ब्रदर, प्यार किया तो डरना क्या समेत कई अन्य फिल्मों को डायरेक्ट किया हैं। इसके अलावा उन्होंने मैंने दिल तुझको दिया, मैंने प्यार क्यूं किया समेत कई फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया हैं। वे कई टीवी शो में जज के रूप में भी नजर आ चुके है। 





मुंबई- दुबई में हैं कपड़े का बुटीक





सीमा सचदेव खान सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट (celebrity stylist) और फैशन डिजाइनर (fashion designer) हैं। सूत्रों के मुताबिक सीमा का मुंबई (mumbai) और दुबई (dubai)में कपड़े का बुटीक है। इस बुटीक का नाम सीमा खान स्टोर है। इसके अलावा सीमा बांद्रा 190 फैशन लाइन की CEO भी हैं। इसे वे  महीप कपूर (Maheep Kapoor)और सुजैन खान (Sussanne Khan) के साथ मिलकर चलाती हैं।





भागकर की थी सोहेल- सीमा ने शादी 





सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आईं थीं। इसी बीच मुंबई में उनकी और सोहेल की मुलाकात हुई। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। सोहेल ने सीमा को प्रप्रोज किया, जिसके बाद दोनों एक -दूसरे को डेट करने लगे। बाद में जब दोनों शादी करना चाहता थे, लेकिन सीमा के परिवार वाले उनकी शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। इसके बाद दोनों घर से भाग गए और मंदिर में शादी कर ली। इसी दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी। हालांकि बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। दोनों ने निकाह भी किया था।





कब की थी शादी?





सीमा और सोहेल की शादी (Marriage) 1998 में हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम योहान (Yohan ) और निर्वाण (Nirvana) हैं। इससे पहले 2017 में भी सोहेल और सीमा के तलाक लेने की खबरें सामने आई थीं। यहां तक कि नेटफ्लिक्स शो 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में अलग-अलग देखा था। इसके बाद से ये अफवाहें थी कि दोनों अब एक-साथ नहीं रहते। 







Fashion Designer Sohail Khan डायरेक्टर Director एक्टर बॉलीवुड सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मुंबई actor Marriage सीमा Bollywood Mumbai celebrity stylist Seema सोहेल खान