HBD सुभाष घई:हेमा मालिनी के साथ ऐसा क्या हुआ कि धर्मेंद्र ने जड़े सुभाष को थप्पड़

author-image
एडिट
New Update
HBD सुभाष घई:हेमा मालिनी के साथ ऐसा क्या हुआ कि धर्मेंद्र ने जड़े सुभाष को थप्पड़

सुभाष घई..बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर में से एक हैं। उन्हें बॉलीवुड का दूसरा शोमैन भी कहा जाता है। उनकी बनाई हुई लगभग सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर ही साबित हुई हैं। सुभाष घई का आज 77वां जन्मदिन है।  जिन्होंने बॉलीवुड सितारों के करियर को ऊपर उठाने में खूब मदद की थी। लेकिन फिल्मों से इतर सुभाष घई खुद से जुड़े किस्सों के कारण भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। आइए बताते हैं आपको उनसे जुड़े कुछ किस्से।



बॉलीवुड में एंट्री के लिए बेले पापड़: नागपुर में पैदा हुए सुभाष घई की परवरिश दिल्ली में हुई क्योंकि उनके पिता दिल्ली में ही एक डेंटिस्ट के रूप में काम करते थे। उन्होंने दिल्ली में स्कूलिंग के बाद रोहतक के एक कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। इसके बाद वे साल 1963 में एक्टिंग सीखने के लिए पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया चले आए। यहां एक्टिंग का कोर्स पूरा कर वे अपनी किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच गए। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शुरू-शुरू में मुंबई आए थे, तो उन्हें किसी भी स्टूडियो में अंदर जाने नहीं दिया जाता था क्योंकि वे आउट साइडर थे।



फिल्मों में एक्टिंग भी की: यह बहुत कम लोग जानते हैं कि सुभाष घई ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी। एफटीआईआई पुणे से फिल्म और अभिनय की ट्रेनिंग लेने के बाद सुभाष घई मुंबई हीरो बनने आये थे। 'उमंग' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में वो बतौर अभिनेता नजर भी आये। लेकिन, अभिनय में वो बात नहीं बनी तो वो डायरेक्शन में आ गए। हालांकि, बड़े पर्दे के मोह में वे अपनी लगभग सभी फिल्म के एक सीन में जरुर नजर आते थे।



माधुरी से साइन कराया नो-प्रेग्नेंसी क्लॉउज: सुभाष घई से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, सुभाष घई ने ने माधुरी दीक्षित से तब नो-प्रेग्नेंसी क्लॉउज साइन करवाया था जब उनकी शादी भी नहीं हुई थी। दरअसल, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबरें लगातार मीडिया में सुर्खियों में बनी हुई थी। इससे सुभाष घई घबरा गए थे कि कहीं संजय दत्त और माधुरी दीक्षित शादी न कर लें। इसलिए उन्होंने ‘खलनायक’ फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित से नो-प्रेग्नेंसी क्लॉउज साइन कराया था।



धर्मेंद्र ने जड़ा था थप्पड़: साल 1981 में डायरेक्टर सुभाष घई फिल्म ‘क्रोधी’ डायरेक्ट कर रहे थे।  फिल्म में एक सीन ऐसा था, जहां सुभाष घई, हेमा मालिनी को बिकिनी में देखना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस से उस सीन के लिए बिकिनी पहनने के लिए कहा। लेकिन हेमा ने इनकार कर दिया। हालांकि जब उन्हें पता चला कि यह एक स्वीमिंग पूल सीन है तो वह भी बिकिनी पहनने के लिए किसी तरह से राजी हो गईं। जब ये बात धर्मेंद्र को पता चली तो वो अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और उन्होंने सेट पर ही सुभाष घई को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।



परदेस के लिए लिए थे 3000 लड़कियों के ऑडिशन: सुभाष घई अपनी फिल्मों की जबरदस्त कास्टिंग के लिए जाने जाते थे. वो कास्टिंग के लिए भी बहुत मेहनत करते थे। अपनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘परदेस’ के लिए उन्होंने करीब 3000 लड़कियों का ऑडिशन लिया था। आखिरकार 3000 लड़कियों को रिजेक्ट कर उन्होंने महिमा चौधरी को चुना था।



फिल्मों से दूर एक्टिंग स्कूल चला रहे: सुभाष घई निर्देशन की दुनिया से दूर एक एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं। सुभाष घई का विसलिंग वूड्स नाम का एक्टिंग इंस्टीट्यूट मुंबई में स्थित है। सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स लंबे समय से नए निर्देशकों को फिल्म मेकिंग का मौका भी देती है। बतौर निर्माता घई ने सूरज पंचोली की फिल्म ‘हीरो’ के बाद अब जाकर  36 फार्महाउस फिल्म बनाई है। फिल्म लॉकडाउन के वक्त एक फार्महाउस में इकट्ठा हुए अमीर और गरीब तबके के बीच की कहानी है।


subhash ghai हेमा मालिनी Bollywood birthday Dharmendra माधुरी परदेस एक्टिंग सुभाष घई intersting facts pardesh audition Director controversy Director Birthday