MUMBAI:भारत में तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म'सुपर 30'अब जापान में होगी रिलीज, मैथमेटिशियन Anand Kumar की है बायोपिक

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:भारत में तीन साल पहले रिलीज हुई फिल्म'सुपर 30'अब जापान में होगी रिलीज, मैथमेटिशियन Anand Kumar की है बायोपिक

MUMBAI.मैथमेटिशियन आनंद कुमार (Mathematician Anand Kumar)की बायोपिक 'सुपर 30'(biopic 'Super 30') जापान में 23 सितंबर को रिलीज की जाएगी। इसको 31 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। भारत में ये तीन साल पहले रिलीज की गई थी। फिल्म में मृणाल ठाकुर ,नंदीश संधू ,अमित साध ,वीरेंद्र सक्सेना, ऋतिक रोशन,पंकज त्रिपाठी,विवेक झा और आदित्य श्रीवास्तव नजर आए थे। 



31 स्क्रीन पर होगी रिलीज 



'सुपर 30' जापान के सिनेमाघरों में 23 सितंबर को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 31 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। 'सुपर 30' आनंद कुमार की बायोपिक है। आनंद गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी की तैयारी करवाते थे। इसके लिए वो उनसे कोई फीस नहीं लेते है। 



भारत में 12 जुलाई 2019 को की गई थी रिलीज 



'सुपर 30' इंडिया में 12 जुलाई 2019 को रिलीज हुई थी। उस समय ये थिएटर्स में लगभग 50-56 दिनों तक चली थी। भारत में इसकी ग्रॉस लाइफटाइम कमाई 172 करोड़ रही थी। ओवरसीज मार्केट से इसने 36 करोड़ कलेक्ट किए थे। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208 करोड़ से ज्यादा का रहा था।



जापान में पॉपुलर रहे हैं आनंद कुमार



जानकारी के मुताबिक आनंद जापान में काफी मशहूर रहे हैं। 2009 में जापान की ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस नोरिका फूजिवारा ने आनंद कुमार पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। इसके अलावा जापान की एक यूनिवर्सिटी ने अपने मैनेजमेंट के लिए सुपर 30 की कहानी की एक बुक भी छापी थी। 



'सुपर 30' का बन सकता है पार्ट टू



सूत्रों के मुताबिक 'सुपर 30' का हॉलीवुड रीमेक बन सकता है। इसके अलावा 'सुपर 30'के पार्ट टू के भी चर्चे है। फिल्म के सीक्वल के राइट्स आनंद कुमार और रिलायंस स्टूडियोज के पास हैं। बता दें फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्टर किया है और वे इन दिनों किसी दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। 


थमेटिशियन आनंद कुमार Japan biopic 'Super 30' मृणाल ठाकुर Mathematician Anand Kumar जापान Bollywood अमित साध Mumbai नंदीश संधू 'सुपर 30' बायोपिक