द कश्मीर फाइल्स मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे 'दिल्ली फाइल्स'

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
द कश्मीर फाइल्स मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे 'दिल्ली फाइल्स'

Delhi. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। ये फिल्म देश के साथ-साथ विदेश में भी देखी गई। ये फिल्म सिनेमा घरों से ज्यादा सोशल मीडिया और मीडिया में छाई रही थी। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के साथ 1992 में हुईं घटनाओं से जोड़कर बनाई गई थी। विवेक ने सुपरहिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब अपने एक नए प्रोजेक्ट की बात कही है। उन्होंने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी। 



ट्वीट कर यह किया ऐलान



विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया है कि वह अब नई फिल्म के लिए काम करने वाले हैं। अग्निहोत्री की नई फिल्म का नाम 'द दिल्ली फाइल्स' होगा। अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म की थीम और स्टारकास्ट को लेकर कुछ भी नहीं बताया है। 



ट्वीट से किया 'द कश्मीर फाइल्स' देखने वालों का धन्यवाद



अग्निहोत्री  ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का खुलासा किया। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को अपनाया। आगे अग्निहोत्री ने बताया कि हमने पिछले 4 सालों में पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की है, हो सकता है कि मैं आपके टीएल को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को बताना बेहद जरूरी है। 



ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है 'द कश्मीर फाइल्स'



अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने  बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म लगभग 250 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई सितारों ने लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली है।




 


Vivek Agnihotri अनुपम खेर पल्लवी जोशी द कश्मीर फाइल्स anupam kher कश्मीर पंडित द दिल्ली फाइल्स Pallavi Joshi विवेक अग्निहोत्री movies Kashmir Pandit The Kashmir Files The Delhi files फिल्म