कलयुग के बाबा निराला का चला जादू, 'आश्रम-3' हुई रिलीज

author-image
Anjali Singh
एडिट
New Update
कलयुग के बाबा निराला का चला जादू, 'आश्रम-3' हुई रिलीज

Bhopal. 2 जून को फैंस का इंतजार खत्म हुआ। बॉबी देओल की वेब सीरिज आश्रम 3 के रिलीज होने के साथ। आश्रम का सीजन 3 एमएक्स प्लेयर पर आ चुका है। आश्रम के पहले के भी दो सीजन काफी हिट गए थे। सीरीज के इन दो हिट सीजन को देखने के बाद फैंस को सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार था। लोगों को इसके तीसरे सीजन से काफी उम्मीदें थी। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, ईशा गुप्ता, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, आदिती पोहनकर लीड रोल में है। आश्रम के हर सीजन में बाबा निराला का बड़ा प्रभाव है। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस वेब सीरीज में डायरेक्टर प्रकाश झा ने कहानी में नया ट्विस्ट लाने के लिए नए किरदार ईशा गुप्ता को लेकर आए हैं।





आश्रम सीजन 3 की कहानी





एमएक्स प्लेयर की काफी फेमस वेब सीरीज आश्रम का सीजन 3 रिलीज हो चुका है। इसमें भी बाबा निराला ने अपना प्रभाव बना रखा है। अब सत्ता भी पूरी तरह से उनके हाथ में है, लेकिन उन्हें एक बात सबसे ज्यादा तंग कर रही है। वे पूरी कोशिशों के बाद भी पम्मी को अपने काबू में करने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं पम्मी को बाबा को तबाह करना है। इसके साथ ही आश्रम में सोनिया की एंट्री होती है। सोनिया का काम यह है कि वह अपना मतलब निकालते हुए बाबा को भगवान बनाना चाहती है। इस वेब की कहानी बहुत ही धीमी रफ्तार से चल रही है। 10 एपिसोड के बाद भी पम्मी का बदला कहीं नहीं पहुंचता है। अब इसके लिए भी फैंस को अगले सीजन का इंतजार करना होगा।





कैसी थी आश्रम सीजन 3 में एक्टिंग





आश्रम में बॉबी देओल बाबा निराला का किरदार निभाते है। यह बॉबी देओल की करियर का सबसे बेस्ट रोल है। उन्होंने इस किरदार को बखूबी पेश किया है। उन्होंने अपने किरदार की बारीकियों को पकड़ा और वह रस पैदा करने की कोशिश की जो उस किरदार में एक दम सही बैठ सके। वहीं चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में परफेक्ट नजर आते है। ईशा गुप्ता, अदिती पोहनकर और त्रिधा चौधरी ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है।







क्या पैसा वसूल रहेगी 'आश्रम सीजन 3'





वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन में एपिसोड काफी लंबे हैं। प्रकाश झा ने अपने निर्देशन में इस बार 10 एपिसोड्स के साथ आश्रम 3' को रिलीज किया है। दर्शकों को आश्रम के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, कहानी थोड़ी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है लेकिन सीरीज में सस्पेंस और ट्विस्ट दर्शकों को बांधने का काम करते हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रकाश झा अपनी पकड़ सीरीज पर से खो चुके हैं। जिससे दर्शकों को काफी निराशा हाथ लगी है। इस बार भी कहानी में कई नए पहलू नजर आते हैं। जिससे थोड़ा बहुत दर्शक अपने आप को जुड़ा हुआ पाते हैं। हालांकि, कहानी को थोड़ा क्रिस्प रखकर रफ्तार को बढ़ाया जा सकता था। बहरहाल, अगर आपके समय की कोई तंगी नहीं है तो आप 'आश्रम 3' को आराम से देख सकते हैं।



ईशा गुप्ता बाबा निराला एमएक्स प्लेयर baba nirala Prakash Jha आश्रम सीजन 3 की समीक्षा बॉबी देओल mx player isha gupta Bobby Deol Aashram season 3 Review प्रकाश झा