MUMBAI: इस एक्ट्रेस ने SALMAN KHAN पर लगाए गंभीर आरोप,बोली-ये मानसिक रूप से बीमार है,इसकी पूजा करना बंद करो

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: इस एक्ट्रेस ने SALMAN KHAN पर लगाए गंभीर आरोप,बोली-ये मानसिक रूप से बीमार है,इसकी पूजा करना बंद करो

MUMBAI.एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड (Salman Khan ex girlfriend) सोमी अली (Somi Ali) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने सलमान पर गंभीर आरोप (Blame)लगाए है। सोमी ने कहा कि सलमान महिलाओं के साथ मारपीट(assault on women) करते है। दरअसल सोमी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर पर निशाना साधा था। हालांकि पोस्ट शेयर करने के थोड़ी देर बाद सोमी ने उसे अपने अकाउंट से डिलीट भी कर दिया। लेकिन तब तक ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया था। सीमा की इस पोस्ट ने हलचल मचा दी है। 





सोमी ने सलमान पर साधा निशाना





दरअसल सोमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया का एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा-औरतों संग मारपीट करने वाला। सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि और भी कईयों के साथ। इसकी पूजा करना बंद करो। ये मानसिक रूप से बीमार है। सेडिस्टिक है। आप लोगों को इसकी भनक भी नहीं है। सोमी की ये पोस्ट देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर जगह इसी के चर्चे है। हालांकि सोमी ने अब ये पोस्ट अपने अकाउंट से हटा दिया है। बता दें सोमी ने इस साल की शुरुआत में भी इनडायरेक्टली सलमान पर आरोप लगाए थे।





काफी समय तक किया था एक-दूसरे को डेट 





सोमी और सलमान काफी समय तक रिलेशन में रहे थे। बाद में दोनों के रिश्ते में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)ने एंट्री ले ली थी। इस वजह से सोमी और सलमान का ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि सोमी, सलमान के प्यार में इतनी पागल थी कि वो बहुत छोटी से उम्र में भारत आ गई थी। हालांकि ऐश्वर्या की वजह से ये रिश्ता खत्म हो गया था। 



aishwarya rai Salman Khan सलमान खान ऐश्वर्या राय Mumbai ex girlfriend Somi Ali Blame assault on women एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली गंभीर आरोप महिलाओं के साथ मारपीट