MUMBAI: मेरे देश की धरती फेम मनोज कुमार का आज है जन्मदिन, देशभक्ति की फिल्मों के लिए हैं मशहूर, मिल चुका है पद्मश्री 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: मेरे देश की धरती फेम मनोज कुमार का आज है जन्मदिन, देशभक्ति की फिल्मों के लिए हैं मशहूर, मिल चुका है पद्मश्री 

Mumbai.बॉलीवुड के भारत कुमार (Bharat Kumar) यानी मनोज कुमार (Manoj Kumar) का आज जन्मदिन (Birthday) है। उनके इस खास दिन पर फैंस और सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे है। मनोज एक मशहूर एक्टर, फिल्म निर्माता (film producer) और निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म फैशन (fashion Movie) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मनोज ने कई सुपरहिट फिल्में दी। इसमें 'दो बदन','हरियाली और रास्ता',शोर, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान (Roti Kapada Aur Makaan), उपकार और 'हिमालय की गोद में'समेत कई अन्य फिल्में शामिल है। मनोज को पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shri Award) से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। मनोज ने ज्यादातर देशभक्ति की फिल्मों में काम किया है। 



यहां हुआ था जन्म



मनोज का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ। उनका असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी (Harikishan Giri Goswami) है। उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म देखकर अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रख लिया था। दरअसल जब मनोज छोटे थे तब उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म शबनम देखी थी। इस फिल्म को देखने के बाद वो इतने इंप्रेस हुए थे कि उन्होंने अपना नाम बदलकर मनोज कुमार रख दिया। मनोज की पत्नी का नाम शशि गोस्वामी (Shashi Goswami) हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम कर्म गोस्वामी, वंश गोस्वामी और मुस्कान गोस्वामी है। 



manoj



इन अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं मनोज



मनोज ने ज्यादातर देशभक्ति की फिल्मों में काम किया है। उन्हें दादा साहब फाल्के(Dada Saheb Phalke), पद्मश्री,  7 फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।



ये थी मनोज की पहली फिल्म



मनोज ने फिल्म  ‘फैशन’(fashion) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म 1957 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मनोज एक के बाद एक फिल्म में नजर आए। इसमें हरियाली और रास्ता, वो कौन थी,गुमनाम,हिमालय की गोद में समेत कई अन्य फिल्में थी। मनोज की ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। भारत की बात सुनाता हूं,मेरे देश की धरती, भारत का रहने वाला हूं, जैसे मशहूर गाने उनकी  फिल्मों में ही है, जो आज भी सुने जाते है। 


Manoj Kumar जन्मदिन Padma Shri award बॉलीवुड हिमालय की गोद पद्मश्री अवॉर्ड उपकार Bollywood रोटी कपड़ा और मकान birthday फिल्म फैशन Mumbai भारत कुमार Bharat Kumar Roti Kapada Aur Makaan मनोज कुमार fashion Movie film producer