MUMBAI. कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा हाल ही में सुर्खियों में आई थी। उनके चर्चा में आने की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक आपत्तिजनक एमएमएस है। इस वजह से उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि अंजलि ये बात साफ कर चुकी है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की वो नहीं हैं। कई लोगों अंजलि के सपोर्ट में आए। जबकि कुछ लोग उन्हें भद्दे कमेंट करने लगे। अब अंजलि की इस MMS कंट्रोवर्सी पर उर्फी जावेद उसके सपोर्ट में आई है।
View this post on Instagram
A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)
अंजलि का प्राइवेट वीडियो लीक
कुछ दिन पहले अंजलि का एक फेक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद यूजर्स ने दावा किया था कि वीडियो में दिखने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि अंजलि अरोड़ा ही हैं। हालांकि,अंजलि ने कहा था कि वीडियो में वो नहीं है। लोग उसे बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे है।
View this post on Instagram
A post shared by Uorfi (@urf7i)
अंजलि के सपोर्ट में उर्फी
अंजलि के प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद उर्फी उनके साथ खड़ी है। उर्फी का कहना है कि अगर लीक्ड MMS वीडियो में अंजलि भी हैं तो वो ये नहीं चाहेंगी कि उनका वीडियो पब्लिक में आए। अगर उन्होंने ऐसा किया भी है या फिर कोई लड़की मास्टरबेट या सेक्स करते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करती है, और वहीं वीडियो लीक हो जाता है तो तभी भी वो लड़की एक विक्टिम ही होती है। हो सकता है कि लड़की ने वीडियो अपने लिए रिकॉर्ड किया हो। ऐसा वीडियो लीक होने के बाद अंजलि को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा होगा। उन्हें लोगों की बुरी-बुरी बाते सुनने पड़ी होंगी। लोगों के सवालों के जबाव देने पड़े होंगे।