Varun की फैन ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद, एक्टर ने मदद करने का किया वादा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
Varun की फैन ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद, एक्टर ने मदद करने का किया वादा

Mumbai. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक फीमेल फैन ने सोशल मीडिया (social media) के जरिेए उनसे मदद की गुजारिश की है। मदद मांगने वाली लड़की गुजरात की रहने वाली है। फैन ने वरुण को अपनी दुख भरी कहानी बताई। कहानी सुन वरुण खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने उसकी मदद करने का वादा किया। महिला ने बताया कि उनके पिता शराब पीकर उनकी मां के साथ मारपीट करते है।  



दुख भरी कहानी 



लड़की ने अपने ट्विटर(twitter post) पर वरुण को टैग कर मदद मांगी है। उन्होंने लिखा मेरे पिता शराब पीकर मुजे और मेरी मां के साथ मारपीट करते है। इसके साथ वे  गाली गलौज भी करते हैं। हम लोग जब उन्हें रोकने की कोशिश करते है तो वो हमे मारने की धमकी देते है। यहां तक की उन्होंने मेरे और मेरी मां का खाना-पीना बंद करवा दिया है। हम दोनों ने कई दिनों से कुछ नहीं खाया। मेरे पिता ने मां को धोखा देने और दूसरी महिला के साथ संबंध रखने का आरोप भी लगाया है।  उन्होंने पुलिस को इस मामले के बारे में कई बार जानकारी दी। उन्हें थाने में कुछ घंटों तक लॉकअप(lockup) में रखा गया था और बाद में छोड़ दिया गया था। ये कहानी सुन वरुण भावुक हो गए और उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। 



fan request



वरुण का रिएक्शन



वरुण ने लड़की के ट्वीट को रीट्वीट(re-tweet) किया है। उन्होंने लिखा ये बहुत गंभीर मामला है और अगर ऐसा सच है तो मैं आपकी जरूर मदद करुंगा। वहां के पुलिस अधिकारियों से भी बात करुंगा। 




— VarunKukooDhawan (@Varun_dvn) June 6, 2022



वरुण का वर्कफ्रंट



वरुण जल्द ही निर्देशन राज मेहता की फिल्म 'जुगजुग जियो'(Jugjugg Jeeyo movie) में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। इसमें वरुण, कियारा आडवाणी(Kiara Advani),अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल(Manish Paul)और प्राजक्ता कोहली नजर आएंगे। इसके साथ वरुण 'बवाल' में भी नजर आएंगे।




 


Twitter ट्विटर Bollywood बॉलीवुड Varun Dhawan वरुण धवन Kiara Advani Mumbai मनीष पॉल JugJugg Jeeyo Movie Manish Paul जुगजुग जियो