MUMBAI: फिल्म लाइगर से कर रहे बॉलीवुड में डेब्यू, Song में विजय ने दिखाईं singing skills

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: फिल्म लाइगर से कर रहे बॉलीवुड में डेब्यू, Song में विजय ने दिखाईं singing skills

MUMBAI. साउथ इंडस्ट्री के एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाइगर के चलते सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का फैंस में काफी क्रेज देखने मिल रहा है। हाल ही में लाइगर का पेहला गाना अकड़ी पकड़ी रिलीज हुआ था। इसमें विजय और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने डांस से धूम मचा दी थी। फैंस को ये गाना काफी पसंद आया था। लाइगर के इस गाने को ऑडियंस द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म के मेकर्स ने दूसरा गाना वाट लगा देंगे रिलीज कर दिया है।



विजय देवरकोंडा ने दिखाई अपनी सिंगिंग स्किल्स



1 मिनट 26 सेकंड के इस गाने में विजय बॉक्सिंग करते दिख रहे हैं। ये गाना हीरो की फुल ऑफ एक्शन जर्नी को दिखा रहा है। सबसे खास बात ये है कि इस गाने को विजय ने अपनी ही आवाज दी है। वहीं गाने की लिरिक्स फिल्म डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने लिखी हैं। इस सॉन्ग को सुनील कश्यप ने कम्पोज किया है।



; title="Waat Laga Denge | Liger | Vijay Deverakonda | Puri Jagannadh | Sunil Kashyap | Ramya Krishnan" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen>



माइक टायसन के ऑपोजिट करेंगे विजय बॉक्सिंग



विजय देवरकोंडा इस फिल्म में माइक टायसन के ऑपोजिट बॉक्सिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports drama) है। इसे हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।



विजय का बॉलीवुड में डेब्यू



लाइगर के जरिए विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं करण जौहर फिल्म लाइगर को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक तरफ जहां अकड़ी-पकड़ी गाने ने धूम मचाई है, वहीं देखना ये है कि फिल्म पर्दे पर कितना तहलका मचाती है।


पुरी जगन्नाथ सॉन्ग वाट लगा देंगे विजय देवरकोंडा बॉलीवुड Sunil Kashyap Bollywood करण जौहर Puri Jagannath Karan Johar VIjay Devarakonda Song Waat laga denge सुनील कश्यप